Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

शनि बाजार नाले में बहा रिजवान पांचवें दिन सिंचाई गूल में मरा मिला

जयपुर बीसा में इसी स्थान पर मिला रिजवान, मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, सीओ सिटी व अन्य।

– जहां से बरामद हुआ रिजवान, उससे कुछ दूर ही पांचवें दिन मिला था काठगोदाम से लापता आकाश

Rizwan found in irrigation ditch, DDC : बनभूलपुरा के रिजवान का साथ भी वैसा ही हुआ, जैसा काठगोदाम के आकाश के साथ हुआ था। काठगोदाम के देवखड़ी नाले में बहे आकाश का शव भी पांचवें दिन बरामद किया गया था। ठीक उससे कुछ दूर जहां रविवार को सिंचाई गूल से रिजवान का शव मिला। उसका शव सड़ी-गली हालत में स्थानीय लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। रिजवान की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बनभूलपुरा स्थित शनि बाजार में रहने वाले मोहम्मद हसनैन का आठ वर्षीय बेटा 31 जुलाई की शाम करीब 5 बजे लापता हुआ था। बारिश के बीच परिजनों ने उसे दुकान से चीनी खरीद कर लाने को कहा था। घर से छाता लेकर निकले रिजवान के साथ उसका एक दोस्त भी था। बारिश के बीच नाले किनारे-किनारे जा रहे रिजवान का अचानक पैर फिसला और वह उफान पर आए शनि बाजार नाले में गिर गया। बहाव इतना तेज था कि घटना के तुरंत बाद लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रिजवान नजर नहीं आया। घटना के तुरंत बाद से पुलिस, एसडीआरएफ और नगर निगम की टीमें उसकी तलाश कर रही थीं, लेकिन उसका पता नहीं चला।

रविवार सुबह जयपुर बीसा के स्थानीय लोगों ने मुख्यमार्ग से करीब 100 मीटर अंदर जंगल की तरफ जा रही सिंचाई गूल में एक शव फंसा देखा तो सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, सीओ सिटी नितिन लोहनी और बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को गूल से निकाल कर सूचना रिजवान के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त रिजवान के तौर पर की। हालांकि शव बेहद बुरी स्थिति में था। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव जब घर पहुंचा तो चीख-पुकार की आवाजों से पूरी गली गूंज उठी। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रविवार शाम शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

दो-दो बार तलाशा, लेकिन घटना स्थल तक नहीं पहुंचे
शनि बाजार में बुधवार से तलाशे जा रहे रिजवान की तलाश में पुलिस ने हर संभावित स्थान तलाश डाला। बरेली रोड से होते हुए टीमें जयपुर बीसा तक गई, लेकिन रिजवान का पता नहीं लगा। उसकी तलाश में पुलिस ने दोबारा सर्च अभियान चलाया और दूसरी बार भी उसके हाथ खाली रहे। अंतत: जिस तरह जयपुर बीसा के लोगों ने आकाश के शव को देखा था, ठीक उसी तरह रविवार को रिजवान का शव भी स्थानीय लोगों ने ही देखा।

आकाश की तलाश में खंगाले थे 20 किमी नहर और नाले
काठगोदाम निवासी आकाश पेट्रोल पंप कर्मी था। 11 जुलाई की देर रात आकाश नाले के तेज बहाव में बुलेट समेत बह गया था। आकाश की तलाश एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने लगातार सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका पता नहीं लगा सके। पांचवें दिन जयपुर बीसा के सिंचाई नहर में लाश की सूचना दी। सर्च टीमें तब तक 20 किमी से ज्यादा लंबी नहर और नाले खंगाल डाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top