Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

रिसेप्शन पार्टी में पीटे दूल्हा-दुल्हन, राजस्थान से पीटने आए लड़की वाले

– हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में चल रही थी रिसेप्शन पार्टी, कोर्ट के आदेश पर भी मुखानी पुलिस ने नहीं दी सुरक्षा

Bride and groom beaten in reception party, DDC : घरवालों से जान का डर था तो राजस्थान में रहने वाली लड़की ने न्यायालय से सुरक्षा की मांग की। न्यायालय से इजाजत मिली तो हल्द्वानी में रहने वाले प्रेमी से शादी कर ली, लेकिन लड़की वालों ने पीछा नहीं छोड़ा। न्यायालय से सुरक्षा मिलने के आदेश के बावजूद लड़की वाले रिसेप्शन पार्टी में पहुंच गए। मंच पर चढ़कर दूल्हा-दुल्हन से मारपीट की और तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने मुखानी पुलिस को तहरीर भी सौंपी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुसुमखेड़ा में चल रहा रिसेप्शन समारोह
कृष्णा विहार फेज वन कुसुमखेड़ा निवासी चंदन सिंह नेगी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा, 28 अप्रैल 2024 को कुसुमखेड़ा स्थित बैंक्वेट हॉल में उनकी पुत्र बधू सिमरन के शादी समारोह का रिसेप्शन चल रहा था। इसी बीच नसीराबाद अजमेर राजस्थान निवासी हेम पुष्पा पत्नी राज मेहरा उर्फ बाबू, देवेश मेहरा पुत्र राज मेहरा, हेमंत सिंह रौतेला और उनकी पत्नी माही रौतेला रिसेप्शन में पहुंच गए। उन्होंने मंच पर चढ़कर दूल्हा-दुल्हन से मारपीट दी और तोड़फोड़ कर दी।

राजस्थान हाईकोर्ट ने दिए थे सुरक्षा के आदेश
चंदन के मुताबिक शादी के लिए सिमरन ने राजस्थान हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगी थी। सुरक्षा दिए जाने के कोर्ट आदेश की कॉपी 15 अप्रैल को ही मुखानी थाने में दे दी थी। बावजूद इसके रिसेप्शन पार्टी में मुखानी पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी। विवाद के बाद तहरीर दी गई तब भी कार्रवाई नहीं की। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top