Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

चलती ट्रेन से उतरने में गिरा नायब सूबेदार, धड़ से अलग हुआ हाथ

– हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में बाघ एक्सप्रेस से उतरते वक्त हुआ हादसा, छुट्टी लेकर लौट रहा था घर

Accident in Haldwani railway station, DDC : छुट्टी पर घर लौट रहे कुमाऊं रेजीमेंट के नायब सूबेदार के साथ हादसा हो गया। चलती ट्रेन से उतरने की गलती उन्हें भारी पड़ी। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते वक्त उनका पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आकर हाथ धड़ से अलग हो गया। उन्होंने फौरन डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उन्हें बरेली आर्मी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

कुमाऊं रेजीमेंट के 111 आईएनएफ बीएन बटालियन में हैं नायब सूबेदार
क्वैरला द्वारसैन अल्मोड़ा निवासी राजेंद्र सिंह अधिकारी कुमाऊं रेजीमेंट के 111 आईएनएफ बीएन बटालियन में नायब सूबेदार हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक छुट्टी पर घर लौट रहे नायब सूबेदार लखनऊ से बाघ एक्सप्रेस में सवार हुए थे। एसओ जीआरपी नरेश कोहली ने बताया कि रविवार को हल्द्वानी पहुंचने पर सुबह करीब साढ़े 9 बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन जब काठगोदाम के लिए रवाना हुई तो उन्होंने उतरने का प्रयास किया और तभी उनका पैर फिसल गया।

ट्रेन के पायदान में फंस कर अलग हुआ बायां हाथ
वह प्लेट फार्म पर गिर पड़े और उनका बायां हाथ ट्रेन के पायदान में फंसकर कट गया। ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के हेड कांस्टेबल देवीदत्त पांडे, रेलवे सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल गिरीश चंद, होमगार्ड तीरथ सिंह और चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य भूपेंद्र नेगी ने आनन-फानन में नायब सूबेदार डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें बरेली स्थित आर्मी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

एक ऑटो से हाथ, दूसरे से ले जाया गया फौजी
घटना के तुरंत बाद फोन कर एंबुलेंस की मदद मांगी गई, लेकिन नायब सूबेदार का हाथ कट कर अलग हो चुका था और खून बेहद तेजी से बह रहा था। जिसके चलते फौजी बेहोश हो गया। ऐसे में एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय स्टेशन में तैनात आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने बिना समय गंवाए घायल को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया। जबकि दूसरे ऑटो से उसका कटा हाथ लेकर कर्मी अस्पताल पहुंचे।

जीआरपी थानाध्यक्ष नरेश कोहली ने बताया कि पहचान होने के बाद परिजनों को पता लगाया गया था। सैन्यकर्मी के हल्द्वानी निवासी मामा और परिजनों को सूचना दे दी गई थी। घायल का इलाज बरेली सेना अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top