Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

जन्मदिन से पहले खाया जहर, मां से बोला-अब चैन से रहना

– रसोईं में खाया जहर, जहर खाने से पहले भतीजों के साथ बैठ कर खेल रहा था कैरम

ate poison before birthday, DDC : उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित बैलपड़ाव में जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले युवक ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद उसने अपनी मां को बताया और कहाकि अब खुश रहना। गंभीर अवस्था में युवक को बैलपड़ाव से डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

बैलपड़ाव स्थित सेमलचौड़ गांव के पास रहने वाले शंकर गिरी गोस्वामी (38 वर्ष) पुत्र बची नाथ गोस्वामी पेशे से मजदूर था और शनिवार को उसका जन्मदिन था। वह यहां पत्नी, बड़े भाई व उनके परिवार और मां के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर में शंकर घर में अपने बड़े भाई के बच्चों के साथ कैरम खेल रहा था। उसकी पत्नी गैबुआ गांव में गेहूं मढ़ाई के लिए जाने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच अचानक न जाने क्या हुआ। कैरम खेल रहा शंकर उठा और सीधा रसोईं में चला गया।

बताया जाता है यहां उसने जहर खा लिया और फिर मां को बताया। उसने अपनी मां से कहाकि वह जा रहा है और अब तुम चैन से रहना। इसके बाद उसे उल्टियां शुरू हो गईं। परिजन उसे फौरन रामनगर स्थित सरकारी अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर उसे डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। एसटीएच पहुंचने में परिजनों को वक्त लगा, इसी वजह से शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top