Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

झगड़ने के बाद पिता-पुत्री ने खाया जहर, दोनों की मौत

– नैनीताल के ग्वाला बजून गांव में शुक्रवार रात हुआ था पिता-पुत्री के बीच विवाद

Father and daughter consumed poison in Nainital, DDC : उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के ग्वाला बजून गांव में पिता-पुत्री की जहर खाने से मृत्यु हो गयी। दोनों के शरीर 300 मीटर दूरी अलग-अलग घरों में पड़े मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी पुलिस ने कहा। माना जा रहा है कि शुक्रवार रात पिता-पुत्री के बीच विवाद हुआ था और इसी वजह से दोनों ने जहर खा लिया।

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह ग्वाला बजून गांव के ग्रामीणों ने सूचना दी कि पिता और पुत्री बेहोशी की हालत में घर के आसपास पड़े हुए हैं और दोनों मुंह के सफेद झाग निकल रहे हैं। सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को बीडी पांडे सरकारी अस्पताल नैनीताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें ब्रॉड डेड घोषित कर दिया।

मृतकों की शिनाख्त गोपाल दत्त जोशी 48 वर्ष और भावना जोशी 20 वर्ष निवासीगण ग्वाला बजून गांव, नैनीताल के रूप में हुई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुक्रवार रात हुआ था पिता-पुत्री में विवाद
सईबुद्दीन पटवारी ग्वाला बजून गांव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि पिता-पुत्री गांव में एक घर में रहते थे। पुत्री भावना बीए अंतिम सेमेस्टर की छात्रा थी जबकि पिता गोपाल दत्त जोशी काश्तकार थे। बीते शुक्रवार रात्रि पिता और पुत्री के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आशंका है कि इस विवाद में पुत्री ने विषपान कर लिया और उसकी मौत हो गई। इससे घबराए पिता ने भी विषपान कर लिया। यह भी आशंका है कि घटना रात को हुई होगी, तभी सुबह होने पर ग्रामीणों को पता चला और उन्होंने सूचना दी।

मां और चाचा की भी हो चुकी है विषपान से मौत
बताया जा रहा है कि भावना जब 6 माह की थी, तब उसकी मां की विषपान से मौत हो गयी थी। इसके लगभग 6 माह बाद उसके एक चाचा की भी विषपान से मौत हुई थी। मृतका के दो चाचा भी गांव में काश्तकारी करते हैं। मृतका का एक भाई दिल्ली में नौकरी करता है, उसको सूचना दे दी गई है, उसके पहुंचते ही पोस्टमार्टम शुरू किया जाएगा। इसी के साथ ही मामला सिविल पुलिस को दिया जा रहा है ताकि घटना की जांच की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top