Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

सुद्धोवाला जेल में लिखी कत्ल की पटकथा, सुपारी किलर्स से कराया मर्डर

– 7 मई को टिहरी गढ़वाल स्थित मुनिकीरेती थानाक्षेत्र में रिजॉर्ट संचालक की गोली मारकर की गई थी हत्या

Nitin Dev murder case, DDC : डैक्कन वैली, तपोवन हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बीती 7 मई को टिहरी गढ़वाल के थाना मुनिकीरेती स्थित डैक्कन वैली सोसाइटी, तपोवन में हाईड आउट कैफे एवं जीवन उत्सव रिज़ॉर्ट के संचालक नितिन देव की स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। खुलासे में सामने आया कि हत्या की साजिश सुद्धोवाला जेल में रची गई और हत्या की सुपारी बिहार के सुपारी किलर को दी गई।

नितिन की वजह से गया जेल, विपिन ने लिया बदला
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि हत्या की साजिश देहरादून जेल में रची गई थी। नितिन ने विपिन के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो के मामले में पैरवी की थी, जिससे वह जेल गया। इसी बात का विपिन ने बदला लेने की ठानी। जेल में उसकी मुलाकात कुख्यात अपराधी रामवीर सिंह से हुई। रामवीर के जरिये हत्या की सुपारी बिहार निवासी अपराधी बिमलेश उर्फ विकास तक पहुंचाई गई।

मृतक के पड़ोस में रहकर किलर्स ने की थी रेकी
विपिन नैय्यर ने जेल से जमानत पर छूटने के बाद एक बार फिर साजिश को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली व ऋषिकेश में बिमलेश से कई बार मुलाकात की। दो शूटरों को मृतक के पड़ोस में डैक्कन वैली के फ्लैट में फर्जी आईडी पर ठहराया गया। शूटरों ने मृतक की गतिविधियों पर कई दिनों तक रेकी की और हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

बिहार से गिरफ्तार किया गया सुपारी किलर
टिहरी पुलिस ने 16 मई को बिमलेश उर्फ विकास को बिहार से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की साजिश, सुपारी कनेक्शन तथा अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता की पुष्टि की। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पुलिस टीम को 50,000 रुपए नगद पुरस्कार की घोषणा की। साथ ही फरार शूटरों व अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top