Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

वॉक-वे में आतंकी हमला, पुलिस ने घेरकर मार गिराए आतंकी

– शाम अचानक पहुंची शहरभर की फोर्स, खाली कराया मॉल

Terrorist attack in Walk-way Mall, DDC : पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के बाद नैनीताल पुलिस लगातार अपनी क्षमता का आंकलन कर रही है। रविवार शाम अचानक हल्द्वानी का पुलिस बल वॉक-वे मॉल पहुंच गया। यहां आतंकी हमले से लड़ने का रिहर्सल किया गया। जिसमें पुलिस ने पांच आतंकियों को मार गिराया। जबकि आतंकी हमले में कुछ लोग घायल भी हुए। हालांकि पुलिस की इस मॉक ड्रिल को लोग असल आतंकी हमला मान दहशत से भर गए, लेकिन बाद में सब सामान्य हो गया।

बता दें कि ठीक ऐसा ही मॉक ड्रिल पुलिस ने कैंची धाम में किया था। जिसके बाद रविवार को वॉक-वे मॉल में मॉक ड्रिल की गई। रविवार की शाम मॉल लोगों से भरा था। तभी एक के बाद एक पुलिस का मॉल पहुंचना शुरू हुआ। हाथों में आधुनिक हथियार, सिर पर हेलमेट और बदन पर बुलेट प्रूफ जैकेट में पुलिस कर्मियों को देख मॉल में हलचल मच गई। अफरा-तफरी तब मची जब पुलिस एक्शन मोड में मॉल के अंदर दाखिल हुई लोगों से मॉल खाली करने की अपील की।

इधर, पुलिस मॉल खाली करा रही थी और उधर, मॉल में आतंकियों की घेराबंदी की जा रही थी। पुलिस के साथ दमकल ने भी मोर्चा संभाला। मॉक ड्रिल में आतंकियों से मुठभेड़ हुई और पुलिस ने पांच आतंकियों को मार गिराया। जबकि इस गोलाबारी में 4-5 से आम नागरिक भी घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से फौरन अस्पताल पहुंचाया। इस मॉक ड्रिल सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश कुमार यादव के अलावा थाना बनभूलपुरा, थाना मुखानी, थाना काठगोदाम समेत अधिकांश पुलिस चौकियों का पुलिस बल था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top