Breaking News
नैनीताल जिले में नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम लागू हुआ।
नैनीताल में ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम लागू, एंट्री प्वाइंट पर लगे बोर्ड
जहरखुरान के शिकार बीएसएफ जवान की मौत।
जहरखुरानों ने बीएसएफ जवान को जहर देकर मार डाला
ऊधमसिंह नगर के जसपुर से विजिलेंस ने रिश्वतखोर जेई को दबोचा।
20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया जेई, विजिलेंस का बड़ा ट्रैप
हल्द्वानी में कार की प्लेट पर टेप चिपकाकर घुमाने वाले चालक की कार सीज।
नंबर प्लेट पर टेप चिपका कर दे रहा था चकमा, पुलिस ने पकड़ा
नैनीताल में निजी स्कूलों को लौटानी होगी अतिरिक्त फीस।
डीएम का निजी स्कूलों पर एक्शन : मनमानी फीस पर चला डंडा, लौटानी होगी वसूली
हल्द्वानी में महिलाओं के अंडरवियर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार।
विदेश से पढ़कर लौटा देशी चोर, लड़कियों के अंडर गार्मेंट पर कर रहा शोध
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल में ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम लागू, एंट्री प्वाइंट पर लगे बोर्ड

नैनीताल जिले में नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम लागू हुआ।

– जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आरटीओ अरविंद पांडे की कार्रवाई

No Helmet, No Petrol Rule Enforced, DDC : नैनीताल जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम लागू कर दिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडे द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी को इस संबंध में पत्र जारी किया गया, जिसके बाद अब जिले के पेट्रोल पंपों पर इस नियम का पालन भी शुरू हो गया है।

प्रशासन के अनुसार जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ के जागरूकता बोर्ड लगाए गए हैं और बिना हेलमेट आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने के नियम का अनुपालन कराया जा रहा है। परिवहन विभाग और जिला प्रशासन लगातार इसकी निगरानी भी कर रहे हैं।

इसके साथ ही जिले के सभी प्रमुख एंट्री प्वाइंट पर टैक्सी और बाइक रेंटल के प्रतिबंध संबंधी सूचना बोर्ड भी स्थापित कर दिए गए हैं। इन बोर्डों के माध्यम से पर्यटकों और वाहन चालकों को जिले में लागू नियमों की पहले से जानकारी दी जा रही है, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

आरटीओ अरविंद पांडे ने जारी पत्र में कहा है कि हाल के दिनों में दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में मृत्यु और गंभीर चोटों के मामलों में वृद्धि हुई है, जिनमें अधिकांश मामलों में हेलमेट न पहनना प्रमुख कारण पाया गया। इसी को देखते हुए सड़क सुरक्षा के हित में यह निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य लोगों को दंडित करना नहीं, बल्कि हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और जनपद में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top