Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

कंबल तान कर सोया था मोईद, पुलिस को देखा तो लगा कांपने

– 20 दिनों तक दिया चकमा, 21वें दिन चढ़ा एसओजी के हत्थे

Wanted Abdul Moeed arrested, DDC : लंबी रेकी के बाद गुरुवार की भोर एसओजी ठिकाने तक पुलिस पहुंची तो बनभूलपुरा हिंसा का आखिरी वांटेड अब्दुल मोईद कंबल तान कर सोया था। आहट पर आंख मीचते उठा और सामने पुलिस को देख कांपने लगा। बताया जा रहा है कि चारों ओर से खुद को घिरा देखने उसने एक भी बार भागने की कोशिश नहीं की।

पुलिस का कहना है कि मोईद पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, मुम्बई, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार तक फरारी काटने के बाद वापस दिल्ली पहुंचा। दिल्ली में भी वह कहीं भी एक से दूसरे दिन नहीं ठहरा। 21 दिन की फरारी में उसने करीब 8 दिन दिल्ली में गुजारे। पुलिस उसे लगातार ट्रैक कर रही थी, लेकिन पुलिस जहां पहुंचती मोईद वहां से निकल चुका होता। पुलिस उसके ठहरने का इंतजार कर रही है, ताकि बगैर किसी विरोध के उसे पकड़ा जा सके।

20 फरवरी को मुखबिर से पक्की खबर मिली। मुखबिर ने वो मकान बताया, जहां मोईद रुका था और साथ ही यह भी कि 20 रात वो यहीं सोएगा। पुख्ता सूचना के बाद एसओजी दबे पांव मकान में दाखिल हुई और उस कमरे तक पहुंच गई, जहां वो सोया था। एसओजी की टीम ने उसके चेहरे से कंबल हटाया तो हड़बड़ाहट में उसने आंखें खोली और सामने असलहों से लैश पुलिस को देख सन्नाटे में चला गया। बताया जाता है कि जिस मकान मोईद रुका था वह उसके दोस्त का था।

मोईद की तलाश कर रही थी 6 टीमें
मोईद की तलाश में पुलिस की 6 टीमें लगी थी। दरअसल, अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी ने पूरा जोर मोईद की गिरफ्तारी पर लगा दिया। 6 टीमों के साथ एसओजी को गिरफ्तारी का स्पेशल टास्क दिया गया। दिल्ली, मुम्बई, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में लगातार दबिशें दी गईं। इन दबिशों में मोईद की खबर तो मिली, लेकिन मोईद नहीं और अंतत: उसे दिल्ली से धर दबोचा गया।

पहचान छिपाने के लिए कहीं होटल में नहीं रुका मोईद
21 दिन की फरारी में मोईद ने कहीं भी ठहरने और छिपने के लिए होटल का इस्तेमाल नहीं किया। बताया जाता है कि फरारी के शुरुआती दिनों में एक वह होटल भी पहुंचा, लेकिन कमरा देने से पहले उससे उसकी आईडी मांग ली गई। टीवी और अखबारों में अपनी फरारी की खबर देने के बाद उसने होटल में ठहराना उचित नहीं समझा। उसके सबसे बड़ी वजह होटल में आईडी जमा करना और वहां से सीसीटीवी में उसका चेहरा आना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top