Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

सूडान के युवक ने सिर पर उठाई हल्द्वानी कोतवाली, वर्दी फाड़ी, जवान को पीटा, देखिए वीडियो

– मंगलवार रात नशे की हालत में रोडवेज के पास से लिया था हिरासत में, विदेशी भाषा बनी विवाद की वजह

Sudanese youth creates ruckus in Haldwani, DDC : दक्षिण अफ्रीकी देश सूडान के युवक को रात नैनीताल जिले की हल्द्वानी कोतवाली में बैठाना पुलिस को भारी पड़ गया। नशे की हालत में पकड़े गए युवक का जब अगली सुबह नशा काफूर हुआ तो कोतवाली पुलिस के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। खुद को पुलिस के बीच फंसा देख युवक बेकाबू हो गया। उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और जब खुद को फंसा पाया तो पुलिस हमला कर दिया। उसने पीआरडी जवान को कोतवाली में दौड़ा कर पीटा और पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ दी। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे किसी तरह काबू कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार हल्द्वानी बस अड्डे के पास एक सूडान का युवक नशे की हालत में घूम रहा था। संदिग्ध जान कर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और कोतवाली ले आई। रातभर वह कोतवाली में रहा। बुधवार सुबह उसे होश आया तो पूछताछ शुरू की गई और यहीं से बात बिगड़ गई। पुलिस न तो सूडानी नागरिक की भाषा समझ आई और न उसे हिंदी।

जब उससे पूछताछ हो रही थी तो कई पुलिस कर्मियों ने उसे घेर रखा था। संभवत: खुद को घिरा देख कर वह घबरा गया और समझ नहीं पाया कि उसके साथ क्या हो रहा है। इस पर वह पुलिस की घेराबंदी तोड़ कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस उसे दबोचने पहुंची तो उसने हमला कर दिया।

घटना से एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पीआरडी जवान पर हमलावर नजर आ रहा है। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि नागरिक अफ्रीका के सूडान का रहने वाला कोन नाम का व्यक्ति है। जांच में उसका बीजा सही पाया गया। वह दिल्ली के किसी कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहा है और हल्द्वानी घूमने आया था। नशे की हालत में और संदिग्ध नजर आने पर पूछताछ के लिए उसे कोतवाला लाया गया था। फिलहाल, उसे छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top