– ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर में बुधवार रात भयावह वारदाता, रक्तरंजित कुल्हाड़ी के साथ बेटा गिरफ्तार
Father was chopped with an axe, DDC : ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर में बुधवार रात दिल दहला देने वारदात सामने आई। यहां नशे में धुत बाप-बेटे के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पिता ने बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसके बाद बेटे ने कुल्हाड़ी छीन कर पिता पर हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। हालांकि ज्यादा वक्त तक पुलिस से छिप नहीं सका।
दिनेशपुर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत के मुताबिक, मोहनपुर गांव में रहने वाले 60 वर्षीय गुरपद विश्वास यहां परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में दो बेटियां और तीन बेटे हैं और इसमें एक बेटा 21 वर्षीय कन्हई विश्वास भी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार रात करीब 10 बजे कन्हई नशे की हालत में घर पहुंचा। घर पर मौजूद गुरपद पहले से ही नशे में था।
पिता-पुत्र आमने-सामने आए तो किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बेटे की जवाब-तलबी से पिता को इतना क्रोध आया कि उसने हाथ में कुल्हाड़ी उठा ली और कन्हई के सिर पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से कन्हई लहूलुहान हो गया। गुरपत बेटे पर दूसरा वार कर पाता है, इससे पहले ही कन्हई ने पिता गुरपद के हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली।
गुरपद संभल पाता, इससे पहले ही कन्हई ने गुरपद के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के एक ही वार से गुरपद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद आरोपी बेटा कुल्हाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। परिवार के लोग आनन-फानन में गुरपद को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
एसटीएच में चिकित्सकों ने गुरपद को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की गई। गुरुवार को आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के बाद उसने कुल्हाड़ी को खेत में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।


