बनभूलपुरा में भाई ने 7 साल की बहन से किया दुष्कर्म

– घटना के वक्त घर में अकेली थी बच्ची, पिता से जाहिर की हैवानियत

Cousin sister raped, DDC : बनभूलपुरा थानाक्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने अपनी ही चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। घटना के वक्त 7 सात की पीड़िता घर में अकेली थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाले 17 वर्षीय आरोपी, 7 वर्षीय पीड़िता का पड़ोसी है। बताया जाता है कि रविवार को पीड़िता का परिवार कहीं गया था और वह घर पर अकेली थी। तभी मौका पाकर चचेरा भाई उसके घर में घुस गया। उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित को धमकाते हुए घर से चला गया।

परिवार जब घर पहुंचा तो पीड़िता को देख उन्हें शक हुआ। पूछने पर पीड़िता ने परिजनों को सबकुछ बता दिया। जिसके बाद पीड़िता का पिता शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और पीड़िता का मेडिकल कराया।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय के आदेश पर उसे किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top