नैनीताल में सुमित हृदयेश समेत तीन कांग्रेसी विधायकों पर मुकदमा

– भाजपा की अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी दीपा दरम्वाल ने तल्लीताल थाने में लिखाई एफआईआर

Case filed against three Congress MLAs, DDC : स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले नैनीताल और जिले में जगह-जगह हुए बवाल के बाद मुकदमेबाजी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले चार मुकदमे भाजपाइयों पर हुई। पांचवी एफआईआर तल्लीताल थाने में एक दरोगा ने दर्ज कराई और अब छठा मुकदमा दर्ज हुआ है। ये मुकदमा भाजपा की अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी दीपा दरम्वाल ने दर्ज कराया है। तहरीर पर पुलिस ने विधायक सुमित ह्रदयेश, विधायक यशपाल आर्य, विधायक भुवन कापड़ी और पूर्व विधायक संजीव आर्य पर मुकदमा दर्ज किया है।

देवलचौड़ निवासी दीपा दरम्वाल पत्नी आन्नद सिंह दरम्वाल जिला पंचायत सदस्य हैं और भाजपा की अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हैं। उन्होंने तल्लीताल पुलिस को दी तहरीर में लिखा, वह जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही हैं। 14 अगस्त को उनके साथ चार सदस्य मतदान के लिए पहुंचे थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों के साथ विधायक यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदेश्य विधायक भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक संजीव आर्य समेत कई लोगों के नेतृत्व मे उनके साथ मारपीट की गई।

आरोप है कि उन्हें गायब करने का प्रयास किया जा रहा है। तल्लीताल थानाध्यक्ष रमेश बोरा का कहना है कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 140(3), 191(2), 62 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। विधायक यशपाल आर्या, विधायक सुमित ह्रदयेश, विधायक भुवन कापड़ी और पूर्व विधायक संजीव आर्य नामजद हैं। जबकि एक अज्ञात आरोपी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top