Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी : बीवी के खून से रंगे सलीम के हाथ, उन्हीं हाथों ने रंग डाली जेल दर-ओ-दीवार

– चार साल से जेल में बंद सलीम को मिला पेटिंग का हुनर, कई जज भी हुए हुनर के कायल

Salim Painter of Haldwani Jail, DDC : इल्जाम है कि सलीम के हाथ अपनी ही बीवी के खून से रंगे हैं और इन्हीं हाथों ने हल्द्वानी जेल की दर-ओ-दीवार को ऐसा रंगा कि देखने वाले देखते रह गए। जेल में रहते हुए सलीम को पेंटिंग का हुनर मिला और आज वो हर तरह की चित्रकारी में माहिर है। उसे उम्मीद है कि एक दिन उसके दामन पर लगे बीवी के खून के दाग भी मिट जाएंगे। बहरहाल हल्द्वानी जेल प्रशासन अब सलीम के हुनर को बाजार देने की तैयारी में है।

वार्ड 20 इंद्रानगर सिरौली कला पुलभट्टा ऊधमसिंहनगर उत्तराखंड निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र अहमद हुसैन पर उसी की पत्नी की हत्या का आरोप है और मामला न्यायालय में ट्रायल पर है। 26 दिसंबर 2020 को पुलिस ने सलीम को उप कारागार हल्द्वानी में दाखिल किया था। जेल प्रशासन के मुताबिक एक संस्था की ओर से जेल में पेंटिंग कोर्स कराया गया था। सलीम ने भी औरों से साथ कोर्स किया और फिर धीरे-धीरे खुद पेंटिंग शुरू की।

और तो हार मान गए, लेकिन सलीम ने अपना हुनर तराश लिया। जेल प्रशासन ने सलीम के हुनर को देखा और उसके लिए हजारों रुपये का साजो सामान मंगाया। अब आलम यह है कि सलीम ने अकेले ही जेल की सारी दिवारें रंग डाली हैं। वो न सिर्फ वॉल पेटिंग कर रहा है, बल्कि कैनवास व अन्य तरह की पेटिंग भी महारथ हासिल कर चुका है। बीच-बीच में जज भी जेल के निरीक्षण के लिए पहुंचे और सलीम के हुनर को देखकर दंग रह गए।

सांप्रदायिक सौहार्द से भरी पड़ी है पेंटिंग
यूं तो सलीम मुसलमान है, लेकिन उसका हुनर धर्म से बंधा नहीं है। हालांकि वह एक नमाजी है। उसकी कूंची ने हिंदू देवी-देवताओं से लेकर अन्य धर्मों के भगवान को अपनी भावनाओं का रंग दिया। सलीम मॉडन आर्ट भी कर रहा है और सबसे बड़ी बात यह है कि उसकी ज्यादातर पेंटिंग उसकी अपनी यादाश्त का नतीजा है।

आप भी खरीद सकते हैं सलीम की पेंटिंग
जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय ने बताया कि सलीम के हुनर को तराशने के लिए जेल प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है। उसकी पेंटिंग लोगों को भा रही है। उन्होंने बताया कि आम लोग भी सलीम की पेंटिंग को अपने घरों और दफ्तर की दीवारों पर लगा सकते हैं। अगर लोग पेंटिंग खरीदना चाहते हैं तो जेल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top