Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

थाने में गुजरी RSS संस्थापक की रात, सुबह मुचलके पर रिहा

– राष्ट्रीय सेवा संघ के संस्थापक पर रंगदारी समेत कई संगीन धाराओं में कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज हुआ मुकदमा

Case against RSS founder, DDC : महासंघ टैक्सी यूनियन नैनीताल और पुलिस से उलझना राष्ट्रीय सेवा संघ (RSS) के संस्थापक हिमांशु जोशी को भारी पड़ गया। न सिर्फ महासंघ के पदाधिकारियों की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा हुआ, बल्कि पूरी रात कोतवाली में गुजारनी पड़ी। सुबह उसे जमानत पर छोड़ भी दिया गया और तभी साथी हंगामा करते हुए कोतवाली पहुंच गए।

महासंघ टैक्सी यूनियन के जिला अध्यक्ष भरत भूषण ने बुधवार को हल्दूचौड़ निवासी हिमांशु जोशी पुत्र नवीन चंद्र जोशी के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप था कि हिमांशु अपने संघ से जुड़ने के लिए टैक्सी चालकों को धमका है। बीती 24 जुलाई को वह तिकोनिया के पास वाहन चालक कमल चौहान, चंदन सिंह बिष्ट, सन्नी सिंह को आरएसएस में जुड़ने के लिए धमकाते हुए 501-501 रुपये ले लिए।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने हिमांशु के खिलाफ 126(2), 308(2), 351(2), 351(3) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को महासंघ और हिमांशु, दोनों एक-दूसरे पर वसूली के आरोप लगाए थे। कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ। हिमांशु ने पुलिस से भी बदसलूकी की थी। पुलिस के बार-बार समझाने पर भी जब वह नहीं माना तो पुलिस ने उसे बीएनएस की धारा 172 के तहत कोतवाली में बैठा लिया। गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसे जमानत पर छोड़ भी दिया गया और तभी उसके साथ गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top