“पत्नी, बेटे और मेरे शरीर के अंग बेचकर पैसे SSP और पुलिस वालों को बांट देना”

– शब्द-ब-शब्द सुखवंत के आखिरी शब्द, बोलते-बोलते भावुक हुआ सुखवंत

Farmer Sukhwant Singh’s last video, DDC : ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह ने खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया। मौत से पहले उसने 9 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा और फेसबुक पर एक लाइव वीडियो बनाया। उसने पुलिस को कटघरे में खड़ा किया। पुलिस को लालची, घूसखोर कहा और कहा, कि मरने के बाद उसके, उसकी पत्नी और बेटे के शरीर के अंग बेचकर जो पैसे मिले, उसे ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा और पुलिस वालों को बांट देना।

“सुखवंत ने अपने आखिरी वीडियो में कहा, “मैं एक किसान हूं और मैं मर चुका हूं। जी हां, मैं मर चुका हूं। अब आप ये मेरी वीडियो मेरे मरने के बाद देख रहे हैं। मेरे साथ मेरी बीवी और मेरे बेटे ने भी उत्तराखंड हाईकोर्ट में आत्महत्या कर ली है। हम लोगों के साथ काशीपुर के एक गिरोह ने चार करोड़ रुपए का फ्रॉड किया है, जिसमें तीन करोड़ नगद और एक करोड़ रुपए खाते में दिए हैं।”

इन लोगों की थी सुखवंत से धोखाधड़ी
“उन्होंने जमीन कुछ और दिखाई और हमें जमीन कुछ और दी। इसके सरगना अमरजीत सिंह, दिव्या, रविंद्रकौर, लवप्रीतकौर, गुरविंदर सिंह उर्फ जस्सी, हरदीपकौर, आशीष, आशीष की पत्नी गिरवर सिंह, अमित, गीतांजलि, मोहित, विमल, विमल की पत्नी, महिपाल सिंह, राजेद्र, सविंदर, विजेंद्र, पूजा, गुरप्रेम सिंह, जगवीर राय, जगपाल सिंह, मनप्रीत, सुखविंद सिंह पन्नू, बलवंत सिंह और गड्डा कालोनी ने मिलकर तीन करोड़ नगद और एक करोड़ खाते में डलवा कर धोखाधड़ी की।”

एसओ को 30 लाख देकर अपनी तरफ किया
“एक नहीं दो बार धोखाधड़ी की और जब हम इनकी शिकायत लेकर एसओ कुंदन सिंह रौतेला थाना आईटीआई काशीपुर के पास गए तो हमारी एक नहीं सुनी, हमारे साथ गाली-गलौज करने लगा। उसके बाद हम रोज जाते, हमारी कोई सुनवाई नहीं की। इन सब गिरोह गैंग ने एसओ को 30 लाख रुपए देकर अपनी तरफ कर लिया। और हमारी कोई सुनवाई नहीं की। उसके बाद हम शिकायत लेकर एसएसपी के पास गए तो एसएसपी ने यही शिकायत नीचे भेज दी, लेकिन वहां उस समय भी कार्रवाई नहीं हुई।”

शिकायत पर एसएसपी ने डांटा और भगा दिया
“एसएसपी ने भी कुछ नहीं किया। उसके बाद हम पैगा चौकी गए, पैगा चौकी जाने के बाद भी हम एक महीना तक अपनी शिकायत लेकर घूमते रहे। 17 दिसंबर 2025 को जब हम अपनी शिकायत लेकर एसएसपी के ऑफिस मंगलवार को डेढ़ बजे काशीपुर सेंटर पहुंचे शिकायत दिखाई तो एसएसपी ने हमें उल्टा डांटा और वहां से हमें भगा दिया। कुंदन सिंह रौतेला ने भी चौकी में आकर हमें गालियां दी। इसलिए हमने हाईकोर्ट में जाकर आत्महत्या कर ली।”

सीबीआई जांच, मौत के बाद आखिरी ख्वाहिश
“हमारी मौत के गुनहगार ये सब लोग हैं। इन सब लोगों ने मिलकर पहले हमारे साथ फ्रॉड किया। उसके बाद लगातार चार महीने तक पुलिस ने हमारा उत्पीड़न किया। इसी के बाद हम लोग आत्महत्या की है। मैं एक किसान हूं, मेरी इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। वीडियो हर उस किसान तक पहुंचाएं और हमारी आवाज को उठाएं। हम मर चुके हैं, हम अपनी यह जांच सिर्फ सीबीआई से कराना चाहते हैं। हमारी यह जांच मरने के बाद सिर्फ सीबीआई द्वारा की जाए, क्योंकि पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारी इसमें मिले हुए हैं।”

ताकि उनके बीवी, बच्चे उस पैसे से ऐश कर सकें
“सब मोटी कमाई करते हैं। किसी भी पीड़ित को कोई इंसाफ नहीं दिया जाता है। अब हम तो मर चुके हैं, हमारे मरने के बाद हमारी एक इच्छा तो पूरी कर दी जाए और हम चाहते हैं कि हमारे शरीर में, जो हमारे तीनों के हमारे बेटे, मेरा, मेरी पत्नी का जो शरीर है, उस शरीर के सारे पार्ट्स बेच कर उससे जो भी पैसे मिलें, वो सारा पैसा एसएसपी, एसओ कुंदन सिंह रौतेला, प्रकाश बिष्ट थाना आईटीआई, पैगा चौकी के सारे कर्मचारी अधिकारी को बांट दिए जाएं। ताकि उनके बीवी, बच्चे उस पैसे से ऐश कर सकें, मजे ले सकें, लूट सकें, क्योंकि इनको तनख्वाह तो मिलती नही है।”

आज मेरे साथ हुआ, कल किसी और के साथ न हो
“इन्हें ऊपर से पैसा चाहिए होता है और हम झूठ बोल रहे हैं। ये कह रहे हैं कि तुम लोग झूठ बोल रहे हो, हम लोग झूठ बोल रहे हैं और हमने जहां से पैसे लिए वो सब दिखा रहे हैं और हम झूठे हैं और वो आरोपियों को बचा रहे हैं। मुझे इंसाफ दीजिए, मुझे इंसाफ चाहिए। इन सबकी, किसी की जमानत नहीं होनी चाहिए। न ही इन्हें हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट से बेल नहीं मिलनी चाहिए। इन सबको तत्काल प्रभाव से उठा कर जेल भेजा जाना चाहिए। बस मेरी पूरी दुनिया के लोगों से, भारत के लोगों से यही विनती है आज मेरे साथ हुआ, कल को किसी और के साथ न हो।”

सबसे भ्रष्ट है यहां का एसएसपी
“उत्तराखंड पुलिस सबसे भ्रष्ट पुलिस है। यहां का एसएसपी सबसे भ्रष्ट है। एसओ कुंदन सिंह रौतेला, ये सब पैसे के पीछे भागते हैं, इन्हें कोई मतलब नहीं। इनके बीवी, बच्चे, भाई, बहन, माता-पिता, बेटी, इनको कोई कुछ नहीं कहते न इनसे पूछते हैं, न बोलते हैं कि इतने पैसे कहां से ले आते हैं। कम रिश्वत खा लो, ये लोग गरीबों का खून चूसते हैं। बस मुझे मेरा इंसाफ चाहिए। मरने के बाद सीबीआई जांच हो। उसके बाद मेरे बेटे और मेरे पत्नी और मुझे शांति मिलेगी। जय हिंद, जय भारत।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top