Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

बनभूलपुरा में बेटे को पीटा, मां की आंख में घोंपा चाकू

– बेटे को पीटने की शिकायत लेकर पड़ोसी के पास गई थी महिला, आरोपी के माता-पिता ने किया हमला

Stabbed in the eye, DDC : बनभूलपुरा क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मोहल्ले के युवक से हुए विवाद के बाद पीड़ित की पत्नी को पड़ोसियों ने चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की आंख पर गहरा घाव हुआ है और डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि वह अब बाईं आंख से कभी नहीं देख पाएगी।

पीड़ित जगजीत साहू, निवासी इंदिरानगर ने पुलिस को तहरीर दी है कि 16 सितंबर की दोपहर उनका बेटा आनंद साहू अपने दोस्तों संग घर के पास बैठा था। इस दौरान पड़ोसी मनीष साहू ने आकर उसे मारा और घर भाग गया। जब इस बात की शिकायत करने उनकी पत्नी अनीता देवी मनीष के घर पहुंचीं तो वहां मनीष के पिता सुलाब चन्द्र साहू और माता लालती साहू ने उनसे हाथापाई की और धारदार चाकू से हमला कर दिया।

हमले में अनीता देवी के सिर, पीठ और बाईं आंख पर गंभीर चोट आई। मोहल्ले की महिलाओं ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि अनीता देवी अब बाईं आंख से शायद कभी नहीं देख पाएंगी।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top