– घटना के रोज घर से मजदूरी करने निकली फिर लौटी नहीं, गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस
Wife and daughter missing, DDC : घर से बेटी के साथ मजदूरी करने निकली महिला लौट कर वापस नहीं पहुंची और न ही उसकी बेटी। महिला के पति ने अपने एक दोस्त पर उसे भगा ले जाने का शक जाहिर किया है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
दमुवाढूंगा क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में पिछले करीब 6 माह से किराए के कमरे में अपनी 40 वर्षीय पत्नी, एक बेटी और बेटे के साथ रहता है। दोनों मजदूरी कर घर चलाते हैं। पीड़ित का कहना है कि बीती 28 जून को रोज की तरह उसकी पत्नी सुबह बेटी के साथ मजदूरी करने निकली थी, लेकिन फिर न तो पत्नी लौट कर घर पहुंची और न ही बेटी।
हर संभव स्थान पर उसकी खोज की, लेकिन पता नहीं लगा। पीड़ित को शक है कि उसके घर पर उसके एक का आना-जाना था और उसे शक है कि उसकी पत्नी व बेटी को वहीं लेकर गया है। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि मामला दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।


