– गौनियारों से प्रधान प्रत्याशी विमला बोलीं, पद नहीं जिम्मेदारी निभाऊंगी

Panchayat elections, DDC : पंचायत चुनाव के शोर से ग्राम पंचायतें गूंज रही हैं और इसी शोर के बीच एक आवाज विमला रावत की भी है। ग्रामसभा गौनियारों से प्रधान पद की दावेदार विमला का कहना है कि अगर उन्हें जनता का साथ मिला तो वह पद नहीं जिम्मेदारी निभाएंगी और उनका एजेंडा सिर्फ गौनियारो का विकास होगा।
ग्राम पंचायत गौनियारों में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक हलचल तब देखने को मिली जब विमला रावत ने वर्ष 2025 के पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान पद पर अपनी दावेदारी घोषित की। उन्होंने गांव के लिए संकल्प और प्राथमिकताओं को रखा, जिनमें गांव का सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और बुजुर्गों का सम्मान शामिल है।
विमला रावत ने कहा “यह चुनाव किसी पद की नहीं, जिम्मेदारी की मांग करता है। मेरा उद्देश्य है कि गौनियारों गांव को एक ऐसा मॉडल पंचायत बनाऊं, जहां हर घर में उम्मीद और हर व्यक्ति को रोजगार मिले।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी संसाधनों की कमी, स्कूलों की व्यवस्था, स्वच्छता, और रोज़गार के अवसर को अपना प्रमुख चुनावी मुद्दा बताया।


