– चोरगलिया सूर्यादेवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार
Accident in Haidakhan, DDC : जमरानी बांध क्षेत्र के हैड़ाखान में रात भीषण हादसा हो गया और एक बहुत बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। हालांकि हादसे में स्कॉर्पियो सवार परिवार की एक महिला को अपना पूरा हाथ गंवाना पड़ गया। उसका हाथ कंधे से अलग गया। गनीमत रही कि स्कॉर्पियो खाई में नहीं गिरी और एक पेड़ के बाद हैड़ाखान वन विभाग के गेस्ट हाउस की दीवार से टकराकर पलट गई। महिला को नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार को हैड़ाखान निवासी रेवाधर अपनी पत्नी विमला देवी, बच्चों व गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ चोरगलिया स्थित सूर्यादेवी मंदिर दर्शन गए गए थे। पूजा-अर्चना के बाद शाम के समय पूरा परिवार स्कॉर्पियो वाहन संख्या यूके 06 वाई 6003 से घर लौट रहे थे। घर पहुंचने से पांच-छह किलोमीटर पहले हैड़ाखान में वन विभाग के गेस्ट हाउस के पास वाहन अनियंत्रित हो गया। वाहन सड़क किनारे एक विशालकाय पेड़ से जा टकराया और फिर वन विभाग की दीवार से टकरा गया। जिसके बाद वाहन पलट गया।
वन विभाग का गेस्ट हाउस नदी के ऊपर बना है और नीचे गहरी खाई है। गनीमत रही कि हादसा कुछ मीटर और आगे नही हुआ। अन्यथा स्कॉपियो सीधा खाई में गिरती। इस भयंकर हादसे में विमला देवी का एक हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। जबकि उनके पति व दो बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची हैड़ाखान पुलिस के कांस्टेबल महेश राणा व साथियों ने घायलों को वाहन के भीतर से निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। एसओ काठगोदाम दीपक बिष्ट ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।