Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

‘साइबर दोस्त’ ने महिलाओं से पूछा सवाल, किसी ने भी नहीं दिया जवाब

– गृह मंत्रालय के साइबर दोस्त फेसबुक पेज पर हैं 22 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स, सवाल के जवाब पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिलता इनाम

Cyber ​​Dost Facebook Page, DDC : एक गृह मंत्रालय है देश का और दूसरा गृह मंत्रालय (अर्द्धांगिनी) है घर में। आप भारत की होम मिनिस्ट्री से तो सवाल कर सकते हैं, लेकिन घर में जरा हिम्मत जुटाने में दिक्कत होती है। ऐसे में ऐसे में क्या मजाल कि कोई और उनसे सवाल कर ले। फिर भी गृह मंत्रालय के ‘साइबर दोस्त’ ने सवाल पूछ लिया। सवाल पूछने का मकसद साइबर अपराध पर ज्ञानवर्धन करना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित करना था। गृह मंत्रालय के इस साइबर दोस्त फेसबुक पेज पर 22 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, लेकिन एक भी महिला ने सवाल का जवाब नहीं दिया।

साइबर दोस्त फेसबुक पेज की गई पोस्ट।
साइबर दोस्त फेसबुक पेज की गई पोस्ट।

डिजिटल इंडिया में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौत साइबर क्राइम है और इससे लड़ने का कोई ब्रह्मस्त्र फिलहाल पुलिस के पास नहीं है। साइबर क्रिमिनल से जीतने का बस एक ही तरीका है और वो है जानकारी। आम लोगों की इसी जानकारी को और पुख्ता करने के लिए फेसबुक पेज पर हर रोज एक पोस्ट की जाती है।

अब 8 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। ऐसे में गृह मंत्रालय को विचार आया कि क्यों न इस मौके पर महिलाओं को साइबर अपराध के प्रति जागरुक किया जाए। इसके लिए साइबर दोस्त फेसबुक पेज पर साइबर सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता शुरू की गई है। महिलाएं इस प्रतियोगिता में रुचि दिखाएं तो उन्हें महिला दिवस पर सम्मानित करने का भी फैसला किया गया। साइबर दोस्त ने महिलाओं से सवाल तो पूछ लिया, लेकिन एक भी महिला ने जवाब नहीं दिया।

फेसबुक पर गृहमंत्रालय से अधिकृत्त साइबर दोस्त पेज को इंडियन साइबर क्राइम कडिनेशन सेंटर हेंडल कर रही है। अब तक 227 हजार लोग पेज को फॉलो कर चुके हैं। गृहमंत्रालय की ओर से इस पेज को बनाने का उद्देश्य इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों को समय-समय पर जागरुक करना और नया अपराध उपजते ही उससे अलर्ट करना है। शार्ट फिल्म के माध्यम से भी लोगों तक वित्तीय अनियमित्ता व धोखाधड़ी की जानकारी पहुंचती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top