Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

10 प्रतिशत रिश्वत मांग रहे थे साहब, अपने ही दफ्तर से दबोचे गए

जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंहनगर अशोक कुमार मिश्रा।

– ऊधमसिंहनगर के जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

District Excise Officer arrested, DDC : शराब ठेके के मालिक से 10 प्रतिशत की रिश्वत मांगना ऊधमसिंहनगर जिले के जिला आबकारी अधिकारी को भारी पड़ गया। विजिलेंस की टीम ने उसे उसी के दफ्तर से उस वक्त धर दबोचा, वह रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस की टीम ने मौके से रिश्वत के 70 हजार रुपये बरामद किए हैं।

हल्द्वानी विजिलेंस के पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल ने बताया कि प्रकाश सिटी काशीपुर निवासी जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंहनगर अशोक कुमार मिश्रा के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी खटीमा में देसी शराब का ठेका है, जो वर्ष 2023-24 में आवंटित हुआ था। 2024-25 में ठेके का फिर नवीनीकरण कराया। वर्ष 2023-24 में शिकायतकर्ता ने अधिभार जमा करा दिया था।

पिछले वर्ष में जमा अधिभार का 10,21,417 रूपये का माल शिकायतकर्ता नहीं ले पाया था, जिसे वह अब लेना चाहता था। इसके लिए शराब ठेके का मालिक जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा से मिला। मिश्रा ने कुल अधिभार पर 10 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत मांगी। शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल ने जांच कराई और मामला सही पाया।

जिसके बाद निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। 2 जुलाई को ट्रैप टीम ने जिला आबकारी अधिकारी को उसी के दफ्तर से 70,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। निदेशक सतर्कता डॉ. बी.मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगर पुरस्कार की घोषणा की है। सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नम्बर 9466592300 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top