Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

गौला नदी में नहाने गया बच्चा बहा, चीखते रह गए यार-दोस्त

– बनभूलपुरा पुलिस ने आंवला चौकी गेट के पास से किया रेस्क्यू, पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा

Child washed away in Gaula river, DDC : हल्द्वानी में दोस्तों के साथ गौला नदी में नहाने गया बच्चा तेज बहाव में बह गया। साथ नहाने गए दोस्त चीखने के सिवा कुछ नहीं कर सके। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की तो एक किलोमीटर दूर उसका शव बरामद हुआ। अस्पताल से शव पोस्टमार्टम भेजा गया तो परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल परिजनों व इलाकाई लोगों को शांत कराया, जिसके बाद पोस्टमार्टम हो सका।

अकेली रह गई छोटी बहन
पुलिस के मुताबिक गड्ढा कालोनी राजपुरा बनभूलपुरा निवासी राजेंद्र सिंह गुब्बारे बेंचते हैं और यहां पत्नी, एक बेटा व एक बेटी के साथ रहते हैं। रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे राजेंद्र का 10 वर्षीय बेटा अमरजीत सिंह अपने चार दोस्तों के साथ गौला नदी में नहाने गया था। नहाते-नहाते अमरजीत तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। उसे बहता देख साथी भाग कर मोहल्ले में पहुंचे और सूचना लोगों को दी।

पत्थरों के बीच फंसा मिला अमरजीत
लोगों के साथ सूचना मिलते ही पुलिस भी अमरजीत की तलाश में जुट गई। नदी के रास्ते सर्च करती टीम करीब एक किलो मीटर दूर आंवला चौकी गेट के पास पहुंची तो अमरजीत को पत्थरों के बीच फंसा पाया। आनन-फानन में ऑटो के जरिये अमरजीत को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिटी मजिस्ट्रेट ने दूर की नाराजगी
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। यहां जैसे ही परिजनों को पोस्टमार्टम की भनक लगी तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top