Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

सास का अंतिम संस्कार, नगदी, जेवर, टीवी और सिलेंडर साफ

– 13 को अल्मोड़ा गया था दामाद, 16 को पड़ोसियों ने घर खुला देखा

Theft in Kathgodam, DDC : दामाद परिवार के साथ सास के अंतिम संस्कार में गया था और पीछे से घुसे चोरों ने घर साफ कर दिया। चोर नगदी, कीमती जेवर के साथ घर से दीवार पर लगी टीवी और गैस सिलेंडर तक उठा ले गए। घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा में वार्ड-37 मल्ला चौपुला की है।

दमुवाढूंगा स्थित वार्ड-37 मल्ला चौपुला निवासी किशन राम ने काठगोदाम थाने में तहरीर देकर बताया कि वह 13 नवंबर को अपनी सास के पीपलपानी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ पैतृक गांव पल्यौड़ा, सोमेश्वर गए हुए थे। कहा कि शनिवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन करके उनके घर का चैनल और दरवाजे खुले होने की जानकारी दी। जिस पर तत्काल हल्द्वानी के लिए किशन रवाना हुए।

यहां घर पहुंचकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। आरोप लगाया कि अलमीरा का लॉक भी तोड़कर यहां से दस हजार रुपये की नगदी के अलावा सवा तोला सोना, एक तोले के गलोबंद, दो सोने की नथ, चार मंगलसूत्र, एक कर्णफूल, नाक की रिंग, एक अंगूठी, चांदी की पाजेब गायब थी। इसके अलावा दो गैस सिलेंडर, एक एलसीडी, बारह हजार रुपये की कीमत की घड़ी भी चोर ले उड़े।

पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि रैकी करने के बाद ही उनके घर से चोरी हुई है। आरोप लगाया कि जिसने भी चोरी की है, उसे यह मालूम था कि हम गांव जाने वाले हैं। पीड़ित ने पुलिस ने मामले में जांच कर चोरी हुआ सामान वापस दिलाने की मांग की है। काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने तहरीर सौंपी है। शीघ्र चोरी करने वाले पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top