Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

जिस गाय को मां कहा उसी से दुष्कर्म किया, सफेदपोश दुष्कर्मी का वीडियो वायरल

– मध्यप्रदेश के मंदसौर का मामला, आरोपी का निकाला गया जुलूस

Cow raped, DDC : अब इससे घिनौना और क्या हो सकता है। जिसे माँ की तरह माना उसी बेजुबान गाय को हवस का शिकार बना डाला। इंसानियत को शर्मसार करने वाला ये मामला मंदसौर जिले के बड़वन से सामने आया है। पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में उबाल है। वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति देवीलाल धाकड़ पुत्र कारूमल पटेल धाकड़ है।

बताया गया कि यह घटना करीब 6 माह पुरानी है, लेकिन मामले ने तूल 27 अगस्त को तब पकड़ा जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। देवी लाल जब पशु बाड़े में घटना को अंजाम दे रहा था तब कुछ बच्चों ने इसका वीडियो बना लिया था।

वीडियो वायरल होने के बाद गांव के लोग भड़क गए और देवी लाल के खिलाफ सडक पर उतर आए। उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। लोगों में नाराजगी को देखते हुए मंदसौर ग्रामीण एसडीओपी कीर्ति बघेल और अफजलपुर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह कनेश ने पुलिस टीम के साथ गांव में फ्लैग मार्च निकाला। इससे पहले आरोपी का गांव में जुलूस भी निकाला गया।

https://youtube.com/@dakiyaanews2728?feature=shared

पुकिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है, जहाँ ग्रामीणों का कहना था कि ऐसी हरकतें समाज को कलंकित करती हैं। आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

इस घटना से जुड़े तमाम पोस्ट कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हैं। अधिकतर पोस्ट में आरोपी को RSS और भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नही है और न ही dakiyaa.com इसकी पुष्टि करता है। यह राजनीतिक हथकंडा भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top