Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

जेल में सांप्रदायिक षड्यंत्र रचने वाले अल्मोड़ा और हरिद्वार जेल में शिफ्ट

– 29 जुलाई को इन्हीं आरोपियों ने जेल में रचा था सांप्रदायिक षड्यंत्र, आईजी जेल ने मांगी थी रिपोर्ट

Communal conspiracy in Haldwani jail, DDC : उप कारागार हल्द्वानी में रहकर सांप्रदायिक षड्यंत्र रचने वाले बनभूलपुरा हिंसा के आधा दर्जन आरोपियों को आखिर अपने किए का खामियाजा भरना पड़ा। एलआईयू, इंटेलीजेंस और पुलिस की रिपोर्ट के बाद इन आरोपियों को अल्मोड़ा और हरिद्वार जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। इन सभी ने एक मामूली से विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की थी।

बनभूलपुरा हिंसा के आरोपियों को उप कारागार हल्द्वानी की बैरक नंबर दो में रखा गया है। 26 जुलाई को हिंसा के दो आरोपियों का एक अन्य बंदी से विवाद हो गया था। पसीने की बदबू आने पर दूसरे बंदी ने हिंसा के आरोपियों से दीवार से हाथ नीचे रख कर खड़े होने को कहा था। इसको लेकर कारागार में जमकर विवाद हुआ था।

29 जुलाई इन्हीं हिंसा के आरोपियों ने मामले का सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। आरोप लगाया कि कारागार के नाई ने उनकी दाढ़ी काट दी। इस मामले की गाज एक बंदी रक्षक पर गिरी और उसकी ड्यूटी एक माह के लिए कारागार द्वार पर लगा दी गई। हिंसा के आरोपियों ने बंदी रक्षक पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

मामला जेल से बाहर आया तो एलआईयू और इंटेलीजेंस ने भी जांच शुरू कर दी। 30 जुलाई को आईजी जेल ने मामले में रिपोर्ट तलब कर ली। पुलिस, एलआईयू और इंटेलीजेंस की संयुक्त रिपोर्ट में सांप्रदायिक षड्यंत्र की बात सही पाई गई। माना गया कि यदि यह आरोपी साथ रहे तो दोबारा षड्यंत्र रच सकते हैं।

इसको देखते हुए जेल प्रशासन ने तीन आरोपियों को अल्मोड़ा जेल और तीन को हरिद्वार जेल शिफ्ट कर दिया। अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि आईजी जेल विमला गुंज्याल के निर्देश पर विवाद में शामिल सभी छह आरोपियों को दूसरी जेलों में सोमवार सुबह शिफ्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top