Breaking News
हल्द्वानी कोतवाली में युवक को घेर कर पीटते अधिवक्ता।
रात का बदला सुबह लिया, कोतवाली में वकीलों ने युवक को गिरा-गिराकर धुना
हल्द्वानी में हनीट्रैप में फंसे व्यवसायी ने करोड़ों रुपए गंवाए।
हनीट्रैप में फंसाकर सात करोड़ ऐंठे, कारोबारी का घर-खेत और क्रेशर तक बिक गया
हल्द्वानी में छह साल की छात्रा से दस साल के छात्र ने की छेड़छाड़।
छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत, पांचवीं के छात्र पर पॉक्सो केस
गौला बाईपास पर स्कॉर्पियों की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत।
कैंचीधाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो ने ठेकेदार को कुचला, मौके पर मौत
विधायक हरीश धामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
जौलजीबी मेले में बवाल पहुंचा कोतवाली, विधायक हरीश धामी समेत छह पर FIR
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत

अस्पताल की सौदे के बीच कारोबारी और डॉक्टर के ठिकानों पर आयकर की रेड

रुद्रपुर में आयकर का छापा।
– 12 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची टीम, बत्रा कॉलोनी स्थित आवास पर घंटों पूछताछ, मेडिसिटी अस्पताल की 177 करोड़ रुपये में बिक्री से कार्रवाई के तार जुड़े होने की चर्चा, आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं

 

DDC : ऊधमसिंह नगर में आयकर विभाग की टीम ने सोमवार सुबह कारोबारी रोहिताश बत्रा और चिकित्सक डॉ. दीपक छाबड़ा के ठिकानों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान चिकित्सक की पत्नी डॉ. अंजू छाबड़ा भी मौजूद थीं। करीब 12 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची टीम ने बत्रा कॉलोनी स्थित आवास पर जांच शुरू की। परिसर के आसपास उत्तर प्रदेश पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की बात भी सामने आई है। घंटों पूछताछ और जांच की कार्रवाई चलती रही। इस बीच चर्चा है कि कुछ माह पहले रुद्रपुर स्थित मेडिसिटी अस्पताल की पार्क हॉस्पिटल ग्रुप को हुई बिक्री से आयकर विभाग की कार्रवाई का संबंध हो सकता है। हालांकि, कार्रवाई के आधिकारिक कारण की पुष्टि नहीं हुई है।

सुबह सात बजे पहुंची टीम

जानकारी के अनुसार, सोमवार 12 अक्तूबर की सुबह कारोबारी रोहिताश बत्रा टहलने निकले थे, जबकि डॉ. दीपक छाबड़ा अपनी पत्नी डॉ. अंजू छाबड़ा के साथ जिम गए थे। इसी दौरान आयकर विभाग की टीम करीब 12 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने बत्रा कॉलोनी स्थित आवास पर जांच और पूछताछ की। परिसर के चारों ओर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। कार्रवाई के दौरान दोनों परिवारों से जुड़े लोगों की आवाजाही पर भी निगरानी रखे जाने की जानकारी सामने आई है।

177 करोड़ के अस्पताल सौदे की चर्चा

बताया जा रहा है कि कारोबारी रोहिताश बत्रा और चिकित्सक डॉ. दीपक छाबड़ा रुद्रपुर स्थित मेडिसिटी अस्पताल में साझेदार थे। चर्चा है कि कुछ माह पहले अस्पताल का सौदा पार्क हॉस्पिटल ग्रुप के साथ करीब 177 करोड़ रुपये में हुआ था। यह भी कहा जा रहा है कि सौदे के बाद कुछ हिस्सेदारी बरकरार रखी गई थी। इसी लेनदेन को आयकर विभाग की कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, विभाग ने अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। ऐसे में छापे की वजह और अस्पताल सौदे से इसके संबंध को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

कार्रवाई से शहर में हलचल

प्रतिष्ठित कारोबारी और चिकित्सक से जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई की खबर फैलने के बाद शहर में हलचल रही। फिलहाल जांच के उद्देश्य, कार्रवाई के दायरे और किसी संभावित बरामदगी को लेकर आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। विभाग की ओर से विवरण सामने आने के बाद ही कार्रवाई की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top