Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का अध्यक्ष मुकेश रामपुर से गिरफ्तार

– मंगलवार को चक्कू चौक से हुई गिरफ्तारी, विधवा से दुष्कर्म और पीड़िता की नाबालिग बेटी से है छेड़छाड़ का आरोप

Mukesh Bora arrested, DDC : पिछले 23 दिनों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रामपुर के चक्कू चौक से गिरफ्तारी तब हुई, जब वह कोर्ट से स्टे के लिए अपने वकील से मिलने जा रहा था। मुकेश बोरा पर उसी की सहकर्मी विधवा ने दुष्कर्म और अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

दुग्ध संघ में काम करने वाली महिला ने लगाए आरोप
मूलरूप से च्यूरी गाड़ धारी मुक्तेश्वर नैनीताल का रहने वाला मुकेश बोरा पुत्र कुशल सिंह बोरा हल्द्वानी में कृष्णा इन्कलेव हिम्मतपुर मल्ला मुखानी क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला आउटसोर्स के जरिये दुग्ध संघ में काम कर रही थी। इस महिला ने एक सितंबर को लालकुआं कोतवाली में मुकेश और उसके चालक कमल बेलवाल के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप थी कि कच्ची नौकरी को पक्का करने के नाम पर उसका दुष्कर्म किया और 12 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ की। इस मामले में एक सितंबर को मुकदमा दर्ज होते ही मुकेश फरार हो गया था। तब से पुलिस की पांच टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही थीं।

कई राज्य और शहरों में मुकेश ने बदले ठिकाने
पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि मुकेश ने फरारी के दौरान लगातार अपने ठिकाने बदले। वह उत्तराखंड से भाग कर बरेली, नोएडा, फरीदाबाद, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में रुका। मंगलवार 24 सितंबर को वह कोर्ट से स्टे लेने के लिए अपनी वकील से मिलने के लिए निकला था। पीछे लगी पुलिस टीमों ने मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी के जरिये उसे ट्रैक किया और उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित चक्कू चौक से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

परिवहन कर अधिकारी व नेत्री पत्नी समेत चार पर गिरी गाज
हल्द्वानी : मुकेश बोरा को फरारी में मदद करने वाले परिवहन कर अधिकारी व उसकी नेत्री पत्नी समेत चार लोगों पर पुलिस की गाज गिरी है। इसमें परिवहन कर अधिकारी नंदन प्रसाद आर्या व उसकी नेत्री पत्नी आशा रानी निवासी मल्ली दीनी पहाड़पानी नैनीताल, कांग्रेसी नेता देवेंद्र चनौतिया पुत्र कुंवर सिंह चनौतिया निवासी नौकुचियाताल भीमताल नैनीताल व प्रॉपर्टी डीलर सुरेन्द्र सिंह परिहार पुत्र मोहन सिंह परिहार निवासी अल्चोना चाफी नैनीताल हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमे में आईपीसी की धारा 212 (249 बीएलएस) की कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top