Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

काठगोदाम के जंगल में मिला नर कंकाल, पहनी थी टीशर्ट और लोअर

– जंगल से लकड़ी लेने गए लोगों ने जंगल से गुजरे नाले में देखा कंकाल, पहचान के नाम पर हैं सिर्फ कपड़े

Male skeleton found in Kathgodam, DDC : नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के जंगल में सुबह लड़कियां लेने गए लोगों के होश फाख्ता हो गए। लकड़ी लेने गए लोगों की नजर जंगल से गुजरे नाले में पड़े नर कंकाल पर पड़ी तो उनके होश फाख्ता हो गए। नर कंकाल की सूचना इलाके में तेजी से फैली और कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन कंकाल की शिनाख्त नहीं कर सकी। पहचान के लिए पुलिस कंकाल का डीएनए टेस्ट कराएगी।

दमुवाढूंगा के जंगल में मिले नर कंकाल की खोपड़ी।
दमुवाढूंगा के जंगल में मिले नर कंकाल की खोपड़ी।

जंगल में घुसते ही नजर आई कंकाल की खोपड़ी
दमुवाढूंगा के वार्ड 37 और 36 के पीछे घना जंगल है और इस जंगल के बीच से कमेटिया बरसाती नाला गुजरा है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार, 4 मार्च की सुबह कुछ क्षेत्रीय लोग रोज की तरह जंगल से लकड़ियां लेने गए थे। वह नाले से होते हुए जंगल के अंदर पहुंचे तो उनकी नजर नर कंकाल की खोपड़ी पर पड़ी। वह डर गए, लेकिन फिर भी आगे बढ़े। देखा तो लोअर और टीशर्ट के अंदर एक पूरा नर कंकाल है, जो पत्थर से अटका हुआ था।

बिखरा पड़ा था कपड़ों के बाहर निकला कंकाल
कपड़ों के बाहर नर कंकाल का हिस्सा बिखर चुका था और कुछ हिस्सा वहीं मिट्टी में दब गया था। कंकाल ऐसी स्थिति में था कि उसे पहचान पाना नामुमकिन था। पहचान के नाम पर सिर्फ कपड़े थे। टीम के साथ मौके पर पहुंचे खेड़ा चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान हो नहीं पाई। नर कंकाल पर जो लोअर, टीशर्ट और अंडरवियर था, उसे भी स्थानीय लोग पहचान नहीं सके।

डीएनए जांच बताएगी किसका है नर कंकाल
पुलिस ने पड़ताल की तो क्षेत्र से किसी के गुमशुदा होने की जानकारी भी नहीं मिली। काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि कंकाल को कब्जे में लेकर मॉर्चरी भेज दिया गया। कंकाल पर मिले कपड़ों से शिनाख्त के प्रयास किए गए हैं। डीएनए सैंपल भेजा जाएगा, ताकि पहचान में मदद मिल सके। पोस्टमार्टम से पहले हत्या या हादसे को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

थानों और चौकियों से मांगी गुमशुदगी की सूचना
कंकाल को पहचानना तो वैसे भी मुश्किल था, लेकिन कंकाल पर मिले कपड़ों से भी पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर मिले कपड़ों और कंकाल के फोटो सभी थाना और पुलिस चौकियों को भेजे गए हैं। यह भी पता किया जा रहा है कि जिन कपड़ों को घटना स्थल से बरामद किया गया है, ऐसे कपड़े पहने कोई व्यक्ति गुमशुदा तो नहीं हुआ है। फिलहाल नर कंकाल वयस्क व्यक्ति का बताया जा रहा है।

बहकर आया या फिर हत्या कर फेंका गया शव
कंकाल की हालत देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कई महीनों पुराना होगा। संशय इस बात पर भी है कि क्या यह शव बहकर आया या फिर हत्या कर शव को नाले में फेंका गया। फिलहाल, इसका पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। जहां तक बात कंकाल के कितना पुराना होने की है तो आशंका है कि पिछली बरसात में यह शव बहकर आया होगा। क्योंकि पिछले साल बरसात में यह नाला उफान पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top