Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

स्पा सेंटर में नियमों की तेल मालिश, मौज ले रहे कस्टमर और मालिक

. लाइसेंस न होने पर लगा एक में ताला, मामूली नियमों पर करा लेते हैं 10 हजार का चालान

Raid in spa center, DDC : स्पा सेंटर की आड़ में खुलेआम नियमों का मखौल उड़ाया जा रहा है। स्पा सेंटर में भले ही नियमों की मसाज की जा रही हो, लेकिन मौज कस्टमर और मालिक ही काट रहे हैं। इनकी कमाई पर होने वाला जुर्माना भी इन्हें ऊंट के मुंह में जीरा जैसा लगता है। हालांकि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल लगातार अपना काम कर रही है। इस बार भी स्पा सेंटर में खामियां ही खामियां मिली। एक तो बिना लाइसेंस चलते मिला, जिस पर ताला जड़ा गया।

गुप्त रखते हैं ग्राहकों की पहचान
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी मंजू ज्याला ने टीम के साथ सबसे पहले कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित दि योर स्पा, दि गोल्डन स्पा, फॉरेवर स्पा और दि रीलैक्स यूनीसैक्स स्पा सेंटर में छापा मारा। इन सभी सेंटर्स के विजिटर रजिस्टर में ग्राहकों की आधी-अधूरी जानकारी मिली। इन सेंटर्स वालों ने न तो यह देखा कि ग्राहकों की आईडी सही या फर्जी और न ही अपने सेंटर में काम करने वाले कर्मियों का सत्यापन कराया था। ये सब सिर्फ ग्राहकों की पहचान छिपाने के लिए किया जाता है।

डिवाइन यूनिसैक्स में कुछ नही था और सब हो रहा था
सबसे बड़ी कार्रवाई पुलिस ने काठगोदाम क्षेत्र के डिवाइन यूनीसैक्स स्पा सेंटर पर की। यहां कर्मियों का सत्यापन नहीं था। मसाज करने वाले भी अपने काम में अनपढ़ थे। न तो विजिटर रजिस्टर का पेट भरा था और स्पा सेंटर में होने वाले काम को छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए थे। सबसे बड़ी बात यह थी कि स्पा सेंटर के पास लाइसेंस भी नहीं था। इनती सारी खामियां मिलने के बाद पुलिस ने 10 हजार रुपए का चालान काटा और स्पा सेंटर को बंद करा दिया।

इसी तरह ग्रीन टी लग्जरी स्पा सेंटर ने भी अपने यहां आने वाले ग्राहकों की पहचान छिपाई थी और इन्होंने भी अपने यहां काम करने वालों का सत्यापन नहीं कराया था। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि टीम ने कुल 6 स्पा सेंटर में छापा मारा। सभी पर 10-10 हजार का जुर्माना लगाया गया और काठगोदाम में एक स्पा सेंटर को बंद कराया गया है। ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

भागने के लिए अधिकांश सेंटर में है चोर रास्ता
स्पा सेंटर हमेशा संदेह के घेरे में रहते हैं और इसकी वजह उनकी खुद का कार्यशैली है। कुछ माह पहले पुलिस ने नैनीताल रोड स्थित एक स्पा सेंटर में छापा मारा था। इस सेंटर में एक चोर रास्ता था। पुलिस के छापे से पहले ही संदिग्ध चोर रास्ते से फरार हो गए थे। ठीक ऐसा ही चोर रास्ता एक और स्पा सेंटर में मिला था। बताया जाता है कि गलत काम करने वाले सभी स्पा सेंटर में भागने के लिए चोर रास्ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top