हैप्पी होम में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म, सौरभ होटल के जीएम पर मुकदमा

– सौरभ होटल का जीएम है रामनगर का रोहित, होटल में इवेंट कराने के नाम पर बुलाया था युवती को

Saurabh Hotel GM raped, DDC : नैनीताल जिले में हल्द्वानी के बड़े होटल सौरभ होटल के जीएम ने दिल्ली की युवती से दुष्कर्म किया। जीएम ने इवेंट कराने का झांसा देकर उसे हल्द्वानी बुलाया। सहेली के साथ हल्द्वानी पहुंची युवती को जीएम ने हैप्पी होम होटल में ठहराया और रात अचानक उसके रूम में घुस गया। जहां पहले उसने शराब पी और फिर जबरन दुष्कर्म किया। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपी जीएम रोहित बेलवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

रिजॉर्ट में इवेंट के दौरान हुई थी रोहित से मुलाकात
दिल्ली निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। उसने हल्द्वानी और रामनगर के होटल व रिजॉर्ट में इवेंट किए हैं। युवती का कहना है कि रामनगर स्थित एक रिजॉर्ट में इवेंट के दौरान उसकी मुलाकात सावल्दे रामनगर निवासी रोहित बेलवाल से हुई थी। जिस रिजॉर्ट में इवेंट हुआ था, उस वक्त रोहित रिजॉर्ट का मैनेजर था और वर्तमान में रोहित हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित सौरभ होटल का जीएम है।

रात जबरन युवती के कमरे में घुस गया रोहित
रोहित जब रिजॉर्ट का मैनेजर था, तब उसने कई काम उसे दिए। आरोप है कि मंगलवार की रात रोहित ने उसे नैनीताल रोड स्थित होटल में एक इवेंट आयोजित करने के लिए बुलाया था। पीड़िता दिल्ली से अपनी सहेली के संग हल्द्वानी पहुंची। रोहित ने उसे नैनीताल रोड स्थित हैप्पी होम में ठहराया। उसी रात अचानक रोहित जबरन उसके कमरे में घुस गया।

शोर मचाने पर हैप्पी होम से फरार हुआ आरोपी
युवती मना करती रही, बावजूद इसके न सिर्फ रोहित कमरे में घुस गया, बल्कि वहीं बैठकर शराब पी। जिसके बाद उसने जबरन युवती से दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती को फौरन मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रात को फोन आने पर वह होटल पहुंचे थे। जहां युवती रो रही थी। मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपी जीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top