Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

जिसकी तलाश थी वो नेपाल पहुंच गई, तुक्के में हाथ लग गई दूसरी वाली

एसटीएच के बाहर से बाइक चोरी करने वाले यूडीएन के चोर हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में।

. बाइक चोरी के मामले में हत्थे यूडीएन के चोर तो खुला मामला, एसटीएच के बाहर से चोरी बाइक बेची नेपाल में

UDN Bike Thieves Arrested in Haldwani, DDC : नैनीताल जिले में हल्द्वानी पुलिस को जिस बाइक की तलाश थी शातिर चोरों ने उसे नेपाल में बेच दिया। शातिर हत्थे चढ़े तो बाइक तो नहीं मिली, लेकिन कुछ माह पहले चोरी की गई एक बुलेट हाथ लग गई। अब बाइक को नेपाल से सही सलामत वापस लाना पुलिस के लिए चुनौती है। फिलहाल, हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने शातिरों को न्यायालय के आदेश पर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

हल्दूचौड़ निवासी विशांत टम्टा कुछ दिन पहले डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय गए थे। उन्होंने अपनी पल्सर मोटर साइकिल को अस्पताल के बाहर खड़ा किया था। वह कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब थी।

विशांत की तहरीर पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो स्कूटी सवार दो नकाबपोश सामने आए। सीसीटीवी के सहारे पीछा करती पुलिस ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता और रुद्रपुर पहुंच गई।

जांच में सामने आया कि नानकमत्ता के दलवीर सिंह और रुद्रपुर के संजय कालरा ने ही एसटीएच के बाहर से बाइक चोरी की थी। पीछे पड़ी पुलिस ने दोनों शातिरों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पल्सर नहीं मिली।

शातिरों ने बताया कि उन्होंने पल्सर को नेपाल में बेच दिया है। हालांकि पुलिस को आरोपियों के पास से एक बुलेट मिली और यह भी बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र से बरामद की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह भीड़भाड़ और सूनसान स्थान पर खड़ी मोटर साइकिलों को अपना निशाना बनाते थे।

वाहन चोरी के मामलों में सक्रिय गिरोह पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।
— डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top