Breaking News
बेस अस्पताल के शौचालय में महिला ने बच्चे को दिया जन्म।
बेस अस्पताल के शौचालय में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, नहीं बता पा रही पहचान
बनभूलपुरा में जीजा ने मुंहबोले साले को मौत के घाट उतारा।
अवैध संबंध के शक में जीजा ने मुंहबोले साले को उतारा मौत के घाट
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना छह राज्यों का ऐतिहासिक एमओयू
हल्द्वानी में दवा कारोबारी के बेटों को बेहोश कर चोरी।
कारोबारी के बेटों को बेहोश कर घर से लाखों की चोरी
रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन करने वालों पर मुकदमा।
मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर मुकदमा
हल्द्वानी में साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा।
किराये के मकान से रोज 5 लाख का साइबर खेल, म्यूल खातों से ठगी की रकम खपाने वाला गिरोह पकड़ा
साइबर क्राइम की जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट : 7 दिन में 820 संदिग्ध बैंक खातों की जांच, 159 FIR
रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।
रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू
चम्पावत स्थित देवीधुरा में आयोजित बग्वाल के दौरान का दृश्य।
पत्थरों की बारिश में गूंजती आस्था, सदियों से जारी देवीधुरा की बग्वाल

हमप्याला बना हत्यारा, नशे और गुस्से के कॉकटेल ने उड़ा दी दोस्त की गर्दन

टांडा जंगल में पड़ा फार्म वॉचर का शव, जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम।

– टांडा जंगल में फार्म वॉचर का मर्डर, दोस्त ने कुल्हाड़ी से काटी गर्दन, मरने वाला और हत्यारोपी थे दोस्त

Farm Watcher Murdered in Tanda Forest, DDC : टांडा जंगल में फार्म की निगरानी करने वाले दो दोस्तों के बीच शुक्रवार रात शराब पीने के बाद विवाद हो गया। नशे की हालत में पहले गाली-गलौज हुई और फिर दोनों ने हथियार उठा लिए। पहला शख्स हमला कर पाता, इससे पहले ही दूसरे ने कुल्हाड़ी के एक वार से गर्दन को लगभग धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है। वन विभाग कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मूलरूप से अलीपुर, कौशांबी, प्रयागराज उत्तर प्रदेश निवासी मेवा लाल (50 वर्ष) रामपुर रोड स्थित टांडा जंगल में झोपड़ी बनाकर रहते थे। यह क्षेत्र भाखड़ा रेंज में आता है और झोपड़ी में मेवा के साथ तिलपुरी ललपुरी गूलरभोज गदरपुर, उधमसिंह नगर निवासी तिवारी सिंह (50 वर्ष) भी रहता था। दोनों वन विभाग के लिए फार्म वाचर का काम करते थे।

पिछले तीन सालों से साथ रहते-रहते दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी। दोनों साथ ही खाते-पीते थे। शुक्रवार रात भी दोनों साथ शराब पी, लेकिन नशे में होने के बाद उनके बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मेवा ने पाटल और तिवारी ने हाथ में कुल्हाड़ी उठा ली। इस वक्त रात के करीब 9 बज रहे थे। मेवा खुद को संभाल पाता, इससे पहले ही तिवारी ने मेवा के गले पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

कुल्हाड़ी के एक ही वार से मेवा की गर्दन आधी से ज्यादा कट कर लटक गई। मेवा फौरन जमीन पर गिर गया और जमीन खून से लाल हो गई। यह देख तिवारी के हाथ-पैर फूल गए। कुल्हाड़ी के साथ तिवारी मौके से फरार हो गया। रात लगभग दो बजे सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। अब तक कातिल अंजान था।

पुलिस की एक टीम वनाधिकारियों तक पहुंची तो पता लगा कि मरने वाला ठेके के तहत 12 हजार रुपए प्रतिमाह की नौकरी करता था। उसकी पांच बेटियां और एक बेटा है। यहां उसके साथ तिवारी सिंह रहता था। जिसके बाद पुलिस ने तिवारी की तलाश शुरू की। शनिवार को पुलिस ने तिवारी को मय कुल्हाड़ी के गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी तिवारी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जंगल में 5 किमी अंदर झोपड़ी, नेटवर्क तक नहीं आते
रामपुर रोड पर रेलवे क्रासिंग पर वन विभाग की चौकी है। इसी चौकी के बगल से एक कच्चा रास्ता जंगल की ओर जाता है। जंगल के भीतर वन विभाग पौधों का रोपण कराता है। इन्हीं पौधों को रोपने और उनकी देखरेख का काम मेवा और तिवारी मिलकर करते थे। पुलिस चौकी से करीब पांच किमी अंदर दोनों झोपड़ी बनाकर रहते थे। यह झोपड़ी जंगल में इतनी अंदर थी, जहां नेटवर्क तक आते थे। यही वजह थी कि पुलिस को सूचना भी वारदात के कई घंटे बाद मिली।

आरोपी को छोड़ गई बीवी, मां-बाप की हो चुकी है मौत
बताया जाता है तिवारी सिंह का अपना भरा पूरा परिवार था, लेकिन अब वह अकेला है। उसकी शादी भी हुई थी और कई सालों तक वह पत्नी के साथ रहा, लेकिन दोनों के बीच हमेशा विवाद होते रहते थे। इसी कारण तिवारी को उसकी पत्नी छोड़ कर चली गई और बाद में उसने तलाक दे दिया। इसके कुछ समय बाद तिवारी के माता-पिता की भी मौत हो गई। जब उसके आस-पास कोई नहीं बचा तो तिवारी ने भी मेवा की तरह वन विभाग में ठेके के तहत नौकरी शुरू कर दी।

सूनसान जंगल के बीच रोज जमती थी दोस्तों की महफिल
पुलिस का कहना है कि मेवा और तिवारी लंबे समय से साथ रह रहे थे। उनके बीच दोस्ताना माहौल बन चुका था। दोनों साथ में खाना बनाते और खाते थे। सूनसान जंगल में हाईवे से पांच किमी अंदर बनी झोपड़ी में दोनों लगभग रोजाना ही शराब पीते थे। पुलिस को घटना स्थल के बड़ी संख्या में शराब की खाली बोतलें मिली हैं। पूछताछ में आरोपी ने भी इस बात को कुबूल किया है। साथ ही बताया है कि शराब पीने के बाद अक्सर दोनों के बीच कहासुनी हो जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top