Breaking News
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर
टांडा जंगल में पड़ा फार्म वॉचर का शव, जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम।
हमप्याला बना हत्यारा, नशे और गुस्से के कॉकटेल ने उड़ा दी दोस्त की गर्दन

पानी पीने पर बवाल, डीजे चला रहे दलित भाइयों पर हमला

गौलापार में शादी में पानी पीने को लेकर बवाल।

– शादी समारोह में जातिसूचक टिप्पणियों का आरोप, कोतवाली में प्रदर्शन, चार हिरासत में

Wedding Chaos Over Water Dispute, DDC : हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान पानी पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि डीजे संचालन कर रहे दो सगे दलित भाइयों के साथ बारात पक्ष के कुछ लोगों ने मारपीट की और जातिसूचक टिप्पणियां कीं। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार एसटीएच में चल रहा है।

देवला मल्ला निवासी उमेश चंद टम्टा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मई की रात गांव में आयोजित विवाह समारोह में उसका भाई शुभम टम्टा डीजे संचालित कर रहा था। उमेश का साला भी उसके साथ सहयोग कर रहा था। इसी दौरान शुभम ने पास में रखे बर्तन से पानी पी लिया, जिस पर वहां मौजूद कुछ युवकों ने आपत्ति जताई।

आरोप है कि बात बढ़ने पर युवकों ने शुभम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते कई लोग वहां पहुंच गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए शुभम को बेरहमी से पीटा।

घटना की जानकारी मिलने पर उमेश मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान उसके सिर पर चाकू से हमला किया गया। मारपीट में घायल शुभम को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना से नाराज ग्रामीणों और महिलाओं ने काठगोदाम कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना में नामजद चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top