Breaking News
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर
टांडा जंगल में पड़ा फार्म वॉचर का शव, जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम।
हमप्याला बना हत्यारा, नशे और गुस्से के कॉकटेल ने उड़ा दी दोस्त की गर्दन

प्रेम विवाह के 17 दिन बाद बनभूलपुरा की निशा की दिल्ली में हत्या

बनभूलपुरा की निशा परवीन की दिल्ली में हत्या।

– निशा परवीन का गला घोंटने का शव बेड के नीचे छिपाकर फरार हुआ पति, पति के अवैध संबंध की बात सामने आने के बाद वारदात

Murder of Banbhoolpura’s Nisha in Delhi, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रहने वाली एक युवती की दिल्ली में हत्या कर दी गई। आरोप है कि प्रेम विवाह के कुछ ही दिनों बाद पति ने ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को बेड के नीचे छिपाकर फरार हो गया। मामले में पति को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा वार्ड-32 निवासी निशा परवीन रोजगार की तलाश में कुछ वर्ष पहले दिल्ली गई थी। वहां एक निजी कंपनी में नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात बिहार के वैशाली निवासी मोहम्मद एजाज से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल 2026 को दोनों ने दिल्ली में प्रेम विवाह कर लिया था।

सूत्रों के मुताबिक शादी के कुछ दिनों बाद निशा को पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने की जानकारी मिली। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि निशा इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कह रही थी, जिससे एजाज नाराज रहने लगा।

आरोप है कि इसी विवाद के चलते एजाज ने निशा का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को बेड के नीचे छिपा दिया और कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। कई दिनों बाद कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव बरामद किया।

पुलिस जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, हल्द्वानी पुलिस के पास अब तक मामले की आधिकारिक सूचना नहीं पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top