Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

केदार-बद्रीनाथ हेली सेवा के नाम पर 1.17 लाख रुपए की ठगी

चारधाम हेली सेवा के नाम पर साइबर ठगी।

– इंस्टाग्राम पर संचालित विज्ञापन से झांसे में आया पीड़ित, सरकारी एजेंट बनकर साइबर क्रिमिनल ने बिछाया जाल

Kedarnath-Badrinath Heli Service Fraud, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी से केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुक कराने के नाम पर एक परिवार से 1.17 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं रेंज रुद्रपुर में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को दी तहरीर में अम्बिका विहार निवासी अवनीश पाल ने बताया कि परिवार ने चारधाम यात्रा का प्लान बनाया था। इसी दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर “बाय हेलीकॉप्टर केदारनाथ-बदरीनाथ” का एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन पर क्लिक करते ही “हिमालय टूर” नाम से व्हाट्सएप नंबर से मैसेज आया।

पीड़ित के अनुसार, व्हाट्सएप चैट और कॉल के जरिए बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने खुद को चारधाम हेली यात्रा का सरकारी अधिकृत एजेंट बताया और यात्रा से जुड़ी जानकारी मांगी। भरोसा दिलाने के बाद आरोपी ने हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 1,17,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए।

तहरीर के मुताबिक, तीन ट्रांजेक्शन के माध्यम से 60 हजार रुपये बीती 2 अप्रैल को, जबकि 57 हजार रुपये 15 अप्रैल को दो अलग-अलग बैंक के खाते में भेजे गए। पीड़ित ने यह रकम अपने और पत्नी के बैंक खाते से ट्रांसफर की थी। पीड़ित ने बताया कि रकम ट्रांसफर होने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया।

हल्द्वानी कोतवाल विजय कुमार मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला साइबर पुलिस स्टेशन रुद्रपुर को ट्रांसफर कर दिया गया है। आगे की जांच साइबर पुलिस करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top