Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

हल्द्वानी बस अड्डे में बैठे-बैठे होटल के शेफ की मौत

हल्द्वानी बस अड्डे में अंबाला के शेफ की मौत।

– अंबाला के एक होटल में करता था काम, लौट रहा था नथुवाखान

CHEF DIES AT HALDWANI BUS STAND, DDC : नैनीताल जिले में सुबह हल्द्वानी बस अड्डे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बैठे-बैठे बस का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह देख उसके आस-पास बैठे लोग चीखते हुए उठ खड़े हुए। उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, नथुवाखान सुयालगाड़ निवासी वीरेंद्र सिंह (37 वर्ष) यहां पत्नी, 3 माह की बेटी व 3 वर्ष के बच्चे के साथ रहते हैं। परिजनों का कहना है कि वीरेंद्र अंबाला के एक होटल में शेफ की नौकरी करता था। बुधवार को उसने बताया कि वह वापस लौट रहा है। सुबह करीब साढ़े 8 बजे दोबारा फोन पर बात हुई और बताया कि वह हल्द्वानी में है।

इसके एक घंटे बाद ही परिजनों को फेसबुक के जरिये उसके मौत की खबर मिली। यह खबर सुन परिवार में हड़कंप मच गया। इधर, जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी है। पूछताछ में रोडवेज कर्मियों ने पुलिस को बताया कि वीरेंद्र बुधवार रात से ही बस अड्डे में घूम रहा था।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। कोतवाल विजय कुमार मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top