Breaking News
नैनीताल जिले में नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम लागू हुआ।
नैनीताल में ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम लागू, एंट्री प्वाइंट पर लगे बोर्ड
जहरखुरान के शिकार बीएसएफ जवान की मौत।
जहरखुरानों ने बीएसएफ जवान को जहर देकर मार डाला
ऊधमसिंह नगर के जसपुर से विजिलेंस ने रिश्वतखोर जेई को दबोचा।
20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया जेई, विजिलेंस का बड़ा ट्रैप
हल्द्वानी में कार की प्लेट पर टेप चिपकाकर घुमाने वाले चालक की कार सीज।
नंबर प्लेट पर टेप चिपका कर दे रहा था चकमा, पुलिस ने पकड़ा
नैनीताल में निजी स्कूलों को लौटानी होगी अतिरिक्त फीस।
डीएम का निजी स्कूलों पर एक्शन : मनमानी फीस पर चला डंडा, लौटानी होगी वसूली
हल्द्वानी में महिलाओं के अंडरवियर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार।
विदेश से पढ़कर लौटा देशी चोर, लड़कियों के अंडर गार्मेंट पर कर रहा शोध
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

जहरखुरानों ने बीएसएफ जवान को जहर देकर मार डाला

जहरखुरान के शिकार बीएसएफ जवान की मौत।

– ड्यूटी से घर लौट रहे बीएसएफ जवान का आखिरी सफर बना, जैसलमेर से जा रहा था रुड़की, काठगोदाम तक पहुंचा अचेत

BSF Jawan Dies After Suspected Poisoning by Train Robbers, DDC : ड्यूटी से घर घर लौट रहे बीएसएफ जवान का यह सफर आखिरी साबित हुआ। ट्रेन में सफर के दौरान वह जहरखुरानियों का शिकार हो गया। जवान जैसलमेर से अपने घर रुड़की के लिए निकला था, लेकिन अचेत अवस्था में वह काठगोदाम पहुंच गया। उसे उपचार के लिए डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित झंडेरा निवासी 53 वर्षीय सत्यपाल सिंह पुत्र नेतराम, बीएसएफ की 20वीं बटालियन में जैसलमेर में तैनात थे। रविवार को वह छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। जोधपुर से ट्रेन में सवार होने के बाद उन्होंने अपने बेटे से फोन पर बात कर घर आने की जानकारी दी थी। इसके बाद उनका परिवार से संपर्क टूट गया।

सोमवार देर शाम काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर जीआरपी कर्मियों की नजर एक अचेत व्यक्ति पर पड़ी। पहचान होने पर पता चला कि वह बीएसएफ जवान सत्यपाल सिंह हैं। उन्हें तत्काल एसटीएच पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल चौकी प्रभारी मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि यात्रा के दौरान अज्ञात जहरखुरानों ने जवान को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। होश खोने के बाद उनका मोबाइल फोन, पर्स, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान भी गायब मिला। चिकित्सकों का मानना है कि जहरीले पदार्थ का लंबे समय तक असर रहने के कारण उनकी मौत हुई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना की सूचना बीएसएफ के जैसलमेर मुख्यालय और स्थानीय पुलिस को भी भेज दी गई है। पुलिस जहरखुरानी, लूट और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top