Breaking News
मेरठ में ड्राइवर के प्यार में अंधी पत्नी ने पति को सांप से डसवा कर मार डाला।
ड्राइवर के प्यार में पत्नी ने स्कूल संचालक पति को सांप से डसवा कर मारा
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाईकोर्ट उत्तराखंड।
सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप

ड्राइवर के प्यार में पत्नी ने स्कूल संचालक पति को सांप से डसवा कर मारा

मेरठ में ड्राइवर के प्यार में अंधी पत्नी ने पति को सांप से डसवा कर मार डाला।

. प्रेमी संग पत्नी ने रची ऐसी साजिश, पुलिस के खुलासे ने उड़ा दिए होश,पहले नींद की गोलियां दीं, फिर कंबल में छोड़ा जहरीला सांप

Meerut Snake Murder, DDC : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हत्या का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस अधिकारियों तक को हैरान कर दिया। जिस मौत को शुरुआत में सामान्य सर्पदंश माना जा रहा था, वह दरअसल बेहद सुनियोजित हत्या निकली। पुलिस का दावा है कि पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए जहरीले सांप का इस्तेमाल किया।

मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडे के अनुसार, 17 जुलाई को हस्तिनापुर थाना क्षेत्र से सूचना मिली कि 35 वर्षीय अतुल पंवार की सांप के काटने से मौत हो गई है। उनकी पत्नी दामिनी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर लेकर पहुंची थी, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान परिजनों ने मौत पर संदेह जताया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

तकनीकी जांच में खुली हत्या की परतें
पुलिस ने जब मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की तो मामला पूरी तरह बदल गया। जांच में सामने आया कि दामिनी का स्कूल के ड्राइवर तुषार से प्रेम संबंध था। दोनों के मोबाइल की जांच में एक डिब्बे में बंद सांप की तस्वीर भी मिली। पूछताछ में पुलिस का दावा है कि दोनों ने हत्या की साजिश कबूल कर ली।

पहले नींद की गोलियां, फिर कंबल में छोड़ा जहरीला सांप
पुलिस के मुताबिक, घटना वाली रात अतुल को दूध में अधिक मात्रा में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाई गईं। जब वह गहरी नींद में सो गया तो तुषार ने अपने साथियों सोनू और उदय की मदद से एक सपेरे से खरीदा गया जहरीला सांप उसके कंबल में छोड़ दिया। सांप के डसने से अतुल की मौत हो गई और आरोपियों ने इसे सामान्य सर्पदंश का मामला दिखाने की कोशिश की।

20 लाख की बीमा राशि पर भी थी नजर
जांच में यह भी सामने आया कि अतुल और दामिनी मिलकर कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल का संचालन करते थे। अतुल ने नौकरी के दौरान करीब 20 लाख रुपये का जीवन बीमा कराया था। पुलिस के अनुसार, दामिनी और तुषार की योजना बीमा की राशि हासिल करने के बाद साथ रहने की थी। तुषार ने कथित तौर पर दामिनी से वादा किया था कि बीमा का पैसा मिलने के बाद वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करेगा।

पहले भी की गई थी हत्या की कोशिश
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कुछ समय पहले बिना नंबर की एक कार से अतुल को कुचलने का प्रयास किया गया था। हालांकि उस समय दामिनी ने ही उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज न कराने की सलाह दी थी।

चार आरोपी गिरफ्तार
स्वाट टीम देहात और थाना हस्तिनापुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पत्नी दामिनी, उसके प्रेमी तुषार और दोनों के सहयोगी सोनू व उदय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या में सहयोग के बदले सोनू और उदय को पांच लाख रुपये देने की बात तय हुई थी। चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी गहन जांच जारी है और सभी साक्ष्यों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top