Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

बनभूलपुरा हिंसा के आरोपियों ने जेल में रची साजिश

हल्द्वानी जेल में बनभूलपुरा हिंसा के आरोपियों ने रची साजिश।

– दो लोगों के बीच विवाद को की सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, बंदी रक्षक से मांगा गया जवाब

Banbhulpura violence accused conspired in jail, DDC : दो लोगों के बीच हुए विवाद को उप कारागार हल्द्वानी में सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। बनभूलपुरा हिंसा के आरोपियों व एक युवक के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद से साजिश रची गई और इसका शिकार हुआ एक बंदी रक्षक। हिंसा के आरोपियों के आरोप पर जेल प्रशासन ने बंदी रक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।

पसीने की बदबू को बनाया दाढ़ी का विवाद
जेल प्रशासन के मुताबिक सोमवार को बनभूलपुरा हिंसा के कुछ आरोपी व एक अन्य मामले का आरोपी जेल परिसर में खड़े थे। बनभूलपुरा हिंसा का आरोपी दीवार पर हाथ रखकर खड़ा था। तभी पड़ोस में खड़े दूसरे मामले के आरोपी यह कह दिया कि बदबू आ रही है, हाथ नीचे कर लो। इसी बात पर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई। जानकारी मिलते ही बंदी रक्षक मौके पर पहुंच गए।

एक घंटे तक जेल में बना रहा गहमा-गहमी का माहौल
करीब एक घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा और डांट-डपट कर सभी को अलग कर दिया गया। मामला जेल अधीक्षक तक पहुंचा तो मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। बनभूलपुरा हिंसा के आरोपियों ने आरोप लगा दिया कि जेल के नाई ने उनकी दाढ़ी काट दी। जबकि उसने दाढ़ी काटने को नहीं कहा था। वहीं खड़े अन्य मामले के आरोपी ने दाढ़ी जल्दी बनाने को लेकर उससे बदसलूकी की और बंदी रक्षक ने उनसे अभद्र भाषा में बात की।

साहब, जैसी कही थी वैसी दी दाढ़ी
हालांकि जब मामले में सभी लोगों से अलग-अलग पूछताछ की गई तो मामला साफ हो गई। दाढ़ी बनाने वाले नाई ने भी कहाकि उससे बनभूलपुरा हिंसा के आरोपी ने जैसी दाढ़ी बनाने को कहा, उसने वैसे ही बनाई। बाद में सभी पक्षों ने अपनी-अपनी गलती स्वीकार कर क्षमा-याचना कर ली। बंदी रक्षक को उसकी वर्तमान ड्यूटी से हटाकर उससे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सोमवार को पसीने से बदबू आने को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी हुई थी। मौके पर पहुंचे बंदी रक्षकों ने मामले को संभाल लिया। इस पूरी घटना का दाढ़ी काटने से कोई संबंध नहीं है। अभद्र भाषा प्रयोग करने पर बंदी रक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।” – प्रमोद पांडेय, जेल अधीक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top