Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

बावन डांठ के रपटे में बहा इकलौता बेटा, गश खाकर गिरी मां

– अचानक बढ़े पानी में रपटे को पार करते वक्त पैर फिसलने से हुआ हादसा, 400 मीटर दूर पत्थर में फंसी मिली लाश

Death in Bawan Danth, DDC : हल्द्वानी में बावन डांठ के जंगल से घर लौट रहा युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। अचानक बढ़े पानी से उसका पैर फिसला और वह बहता चला गया। करीब आधे घंटे बाद युवक की लाश घटना स्थल से 400 मीटर दूर मिली। इकलौते बेटे की मौत से मां गश खाकर गिर गई। घटना मुखानी थानाक्षेत्र की है।

मां के पास नहीं था बेटे के सिवा कोई और
मल्ला फतेहपुर निवासी ललित पालीवाल (38 वर्ष) पुत्र स्व.रामदत्त पालीवाल यहां अपनी बूढ़ी मां के साथ रहता था। परिवार में मां व बेटे के सिवा कोई नहीं था। अब बूढ़ी मां अकेली पड़ चुकी है। ललित बेरोजगार था और इधर-उधर घूमता रहता था। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर ललित बावन डांठ के जंगल की ओर गया था। दोपहर करीब तीन साढ़े 3 के बीच वह लौटा तो पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से बावन डांठ रपटे में पानी काफी बढ़ चुका था।

लोगों ने कोशिश की, लेकिन हाथ नहीं आया ललित
ललित को लगा कि वह रपटा पार कर जाएगा, लेकिन जैसे ही उसने पैर आगे बढ़ाया तो फिसल गया और तेज बहाव के साथ बहने लगा। वहां खड़े लोगों ने प्रयास भी किया, लेकिन ललित को बचा नहीं सके। आनन-फानन में वहीं मौजूद एक व्यक्ति ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में दमकल की टीम, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई व तहसीलदार सचिन कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच गए।

घटना स्थल से 400 मीटर दूर मिली लाश
ललित की तलाश शुरू की गई और करीब आधे घंटे चले सर्च अभियान के बाद उसे घटना स्थल से करीब 400 मीटर दूर मृत पाया गया। ललित का शव पत्थरों के बीच फंसा हुआ था। इधर, इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां अचेत हो गई। पड़ोसियों ने उन्हें किसी तरह संभाला। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top