Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अगरबत्ती से जलाता और फिर करता सेक्स, रेप केस से बचने को शौहर की करतूत

– पीड़िता की ओर से दर्ज मुकदमा वापस लेने रची निकाह की साजिश, जलाने के साथ करता अप्राकृतिक सेक्स

Husband’s evil deeds, DDC : नैनीताल जिले के बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में रेप केस से बचने के लिए आरोपी ने पीड़िता ने निकाह कर लिया। पीड़िता ने मुकदमा भी वापस ले लिया और फिर शौहर बना आरोपी पीड़िता पर जुल्म ढाने लगा। वह उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता, बल्कि उसे अगरबत्ती से भी जलाता। पीड़िता ने न सिर्फ केस फिर से खुलाया बल्कि पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया।

निकाह करने पर बंद करा दिया था केस
बनभूलपुरा थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया, उसकी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले जावेद से वर्ष 2022 में कोर्ट मैरिज हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले जावेद ने पीड़िता का अपहरण कर रेप किया था। मामला कोर्ट पहुंचा तो आरोपी मान-मनव्वल करने लगे। निकाह करने पर पीड़िता ने केस बंद करा दिया, लेकिन ससुराल पहुंचने के बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

शिकायत पर हाईकोर्ट ने खोला पुराना केस
सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करते। पीड़िता का कहना है कि प्रेम विवाह करने की वजह से वह मायके भी नहीं जा पाई और ससुरालियों के अत्याचार सहती रही। जावेद उसे न सिर्फ अगरबत्ती से जलाता बल्कि उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता। पीड़िता की शिकायत पर हाईकोर्ट ने पुराना केस खोल दिया। इससे बौखलाए ससुरालियों की यातनाएं भी बढ़ गईं।

शौहर ने घर से निकाल कर पीटा
2 जनवरी रात जावेद ने पीड़िता को घर से निकाल कर पीटा, जिसे पड़ोसियों ने बचाया। पीड़िता ने तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंची और जावेद घर से फरार हो गया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top