Breaking News
छोटा कैलाश : भगवान शिव ने सतयुग में यहां रमाई थी धूनी, अनवरत है प्रज्जवलित
जमीन के लिए परिवार अपहरण, धमका कर दस्तावेज पर कराए दस्तखत
गले में रुद्राक्ष, महंगी बाइक और नाम शाहिद, नाम बदलकर किया दुष्कर्म
12 मीटर ऊंची और 500 वर्ग मीटर में फैली इमारतों के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र की आवश्यकता खत्म
अपराधियों को पकड़ने में हांफी, रील में रौला दिखा रही ‘खाकी’
जंगल में आग लगाने वाले जाएंगे जेल, सूचना देने वाले को 20 हजार का इनाम
आंगनबाड़ी में सड़ा अंडा खाकर पनप रहा देश का भविष्य
सीसीटीवी में दिखा एसटीएच से फरार रोहित, पुलिस की नजरों से है दूर
दादा ने दी फौजी पोते की चिता को दी मुखाग्नि, हल्द्वानी में हादसा और बागेश्वर में मातम

हल्द्वानी के आशिक मिजाज डॉक्टर की चैट वायरल, नाजायज बेटे की तस्वीर आई सामने

– सरकारी विभाग में कार्यरत लड़की से थे डॉक्टर के अवैध संबंध, दूसरे राज्य में पैदा हुआ बच्चा

Doctor’s illegitimate child, DDC : एक लड़की की इज्जत के खिलवाड़ करने वाले हल्द्वानी के आशिक मिजाज डॉक्टर की इज्जत दांव पर लगी है। जिसके साथ डॉक्टर साहब ने आशिकी फरमाई वो बिन ब्याही मां बन गई। डॉक्टर साहब की इज्जत सोशल मीडिया पर उछली तो डाक्टर को अपने कुकर्म याद आने लगे। डॉक्टर और प्रेमिका की चैट के साथ उसके नाजायज नवजात बेटे की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

हम जिन डॉक्टर साहब की बात कर रहे हैं वह न सिर्फ नामी डॉक्टर हैं, बल्कि उनका रुतबा भी ठीक-ठाक है। अधिकारियों से लेकर राजनीतिक गलियारों में उनकी अच्छी धमक है, लेकिन उनकी आशिक मिजाजी ने रुतबा और धमक को दांव पर लगा दिया। डॉक्टर के एक लड़की से अवैध संबंध हो गए और इस अवैध रिश्ते में लड़की गर्भवती हो गई।

बताया जाता है कि डॉक्टर साहब ने अपने ही हॉस्पिटल में लड़की का अल्ट्रासाउंड कराया और रिपोर्ट आई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पता लगा लड़की पेट से है। उन्होंने लड़की पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया, लेकिन लड़की ने इंकार कर दिया। उसे डर था कि उसके साथ डॉक्टर उसके साथ कुछ गलत कर सकता है तो वह राज्य से बाहर चली गई।

उत्तर प्रदेश के एक बड़े शहर में उसने बच्चे को जन्म दिया और अब वह वापस लौट आई है। डॉक्टर अपने संबंधों से इंकार करने लगा तो लड़की को भविष्य अंधेरे में दिखाई देने लगा। उसने अपने कुछ करीबियों से चर्चा की तो बात सोशल मीडिया तक पहुंच गई। अब लोग सोशल मीडिया पर नामी डॉक्टर को गालियां दे रहे हैं। जानकारी मिली है कि डॉक्टर साहब को अपनी इज्जत खतरे में दिखाई दी तो वह लड़की से सौदेबाजी पर उतर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top