Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

परिजनों ने लैपटॉर छीना, सुसाइड नोट लिख बी-फार्मा की छात्रा ने फंदा लगा लिया

गैजेट की लत ने जान ली। प्रतीकात्मक चित्र।

– डांट के बाद कमरा बंद कर लगाई फांसी, दरवाजा तोड़कर निकाला, पुलिस के पहुंचने से पहले शव को उतारा फंदे से

Student hanged herself after writing a suicide note, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में परिजनों की डांट युवती को इतना अखर गई कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़ा तो सामने बेटी का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस के पहुंचने से पहले यह सब हो चुका था। पुलिस पहुंची और जब कमरे में छानबीन की तो वहां से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने परिवारवालों के बारे में लिखा और लिखा कि अब वो पीसफुल तरीके से मरना चाहती है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह उन्हें शीशमहल स्थित कर्नल वार्ड से सुसाइड की सूचना मिली थी। हाईडिल में काम करने वाले चंद्र शेखर तिवारी यहां पत्नी, 20 वर्षीय बेटी जिज्ञासा व एक बेटे के साथ रहते हैं। जिज्ञासा बी-फार्मा तृतीय सेमेस्टर की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, सुबह उन्होंने बेटी को मोबाइल और लैपटॉप पर व्यस्त देखा। पढ़ने के बजाय गैजेट्स पर व्यस्त देख परिजनों ने उसे डांट लगा दी और गैजेट्स छीन लिए। नाराज होकर जिज्ञासा अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया।

काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो घरवालों ने आवाज लगाई। कई आवाज के बाद भी जब अंदर से प्रतिक्रिया नहीं आई तो वह घबराए और कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर परिजनों को जिज्ञासा का श‍व फंदे से लटकते देखा। उसने अपनी चुनरी को पंखे के कुंडे में फंसा कर फांसी का फंदा बना लिया था। आनन-फानन में परिजनों ने शव को फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो परिजन शव को फंदे से उतार चुके थे। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि घटना स्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया। घटना के पीछे पारिवार विवाद की बात सामने आई है। घटना के असल कारण तलाशे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top