Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी में दो अलग-अलग हादसों में चार की मौत, दो घायल

– सोमवार रात करीब दो बजे रामपुर रोड पर भिड़ी स्कॉर्पियो और कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Accident in Haldwani, DDC : हल्द्वानी में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार देर रात कार और स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई। कार सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो लोग घायल हो गए। जबकि स्कॉर्पियो सवार बाल-बाल बच गया। दूसरे मामले में तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्धा को अपनी चपेट में ले लिया और हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर स्कॉर्पियो सवार को गिरफ्तार कर लिया है।

बनभूलपुरा के लाइन नंबर-17 निवासी 30 वर्षीय जाहिद पुत्र अब्दुल गनी की कैंसर पीड़ित मां रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार रात करीब दो बजे जाहिद अपने सगे भाई 26 वर्षीय साजिद, सास शाहजहां (60), नानी अफसरी (75) और रिश्ते की बहन मुस्कान (15) के साथ मां से मिल कर वापस हल्द्वानी लौट रहा था।

बेलबाबा मंदिर से दो किमी आगे अंधे मोड़ पर हल्द्वानी से रूद्रपुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो ने कार सवारों को चपेट में ले लिया। भीषण हादसे में साजिद, शाहजहां और बुजुर्ग अफसरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुस्कान और जाहिद घायल हो गए। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में लिया गया है।

वहीं, कुंवरपुर चौराहा गौलापार निवासी 65 वर्षीय दुर्गा देवी सोमवार दोपहर सड़क पार कर रहीं थी, तभी बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि मृतका की बेटी दीपा जोशी की तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top