ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग झोंकने वाले आधे गिरफ्तार, आधे फरार

– ब्लॉक प्रमुख का चुनाव हारीं गरिमा नैनवाल के साथ आए लोगों पर फायरिंग का आरोप, गोली एक के पैर में लगी

Arrest in Betalghat firing, DDC : स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले नैनीताल में जमकर अराजकता हुई। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान बेतालघाट में पुलिस के सामने खुलेआम फायर झोंके गए और गोली एक व्यक्ति को लग गई। आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख का चुनाव हारीं गरिमा नैनवाल के साथ आए लोगों ने घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस गोलीबारी में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी छड़ा खैरना, भवाली, नैनीताल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।

इस मामले में कैंचीधाम निवासी भुवन तिवारी पुत्र स्व. रघुवर दत्त ने बेतालघाट थाना पुलिस को तहरीर सौंपा। उन्होंने तहरीर में लिखा, 14 अगस्त को लगभग 11:21 बजे वह अपने समर्थित प्रमुख के साथ बेतालघाट में थे। उसी समय जब कुछ बीडीसी मेंम्बर गाड़ी से उतरे और उनके साथ मौजूद 10-15 लोगों ने पिस्टल निकाल कर लगातार गोली चलानी शुरू कर दी।

भुवन का कहना है कि इस घटना का वीडियो भी हमारे पास है। जो लोग गोली चला रहे थे वो गरीमा नैनवाल के साथ आये थे. जिनके नाम निक्कू शाही, हेमन्त बलोदी, मनोज खोलिया, संदीप खोलिया तथा रामनगर के भी 10/15 लोग संदीप बधानी, रोहित पाण्डे, राहुल बधानी, पंकज पपोला पुत्र नर सिंह निवासी बिन्दुखत्ता, दीपक पुत्र सुरेन्द्र रावत रामनगर चोरपानी, प्रकाश भट्ट पुत्र गोपाल दत्त निवासी बिन्दुखत्ता लालकुआं, विक्की आर्या पुत्र मोहन राम लखनपुर रामनगर तथा यश भटनाकर पुत्र राजीव भटनाकर रामनगर शिवलापुर जो कि काली स्कार्पियो तथा सफेद बोलेरो मे थे।

बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीस अहमद का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों की खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 190, 191(2), 191(3), 351(2), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी तक 6 लोगों की गिरफ्तार की जा चुकी है, जबकि 6 और आरोपियों की तालश जारी है। 2 वाहन सीज किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल पुत्र सुरेंद्र सिंह (28 वर्ष) निवासी चित्रकूट, कोटद्वार रोड (चोरपानी), रामनगर
2. यश भटनागर उर्फ यशु (19 वर्ष) पुत्र राजीव भटनागर निवासी शिवलालपुर रोनिया, रामनगर
3. वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की (39 वर्ष) पुत्र मोहन राम निवासी लखनपुर, रामनगर
4. रविंद्र कुमार उर्फ रवि (28 वर्ष) पुत्र चंदन प्रकाश, निवासी ढेला पटरानी, रामनगर
5. प्रकाश भट्ट (28 वर्ष) पुत्र गोपाल दत्त निवासी खुरियाखत्ता नं. 08, बिंदुखत्ता
6. पंकज पपोला (29 वर्ष) पुत्र नर सिंह, निवासी खुरियाखत्ता नं. 09, बिंदुखत्ता

इन पर हुई है एफआईआर
1. निक्कू शाही निवासी रामनगर
2. हेमंत बलोदी निवासी बेतालघाट
3. मनोज खोलिया निवासी बेतालघाट
4. संदीप बधानी निवासी रामनगर
5. संदीप बधानी निवासी रामनगर
6. रोहित पांडे निवासी रामनगर बेतालघाट
7. राहुल बधानी निवासी रामनगर बेतालघाट
8. पंकज पपोला पुत्र नर सिंह निवासी बिंदुखत्ता लालकुआं
9. दीपक पुत्र सुरेंद्र रावत निवासी चोरपानी रामनगर
10. प्रकाश भट्ट पुत्र गोपाल दत्त निवासी बिंदुखत्ता लालकुआं
11. निक्की आर्या पुत्र मोहन राम निवासी लखनपुर, रामनगर
12. यश भटनागर पुत्र राजीव भटनागर निवासी शिवलालपुर रामनगर
13. 10 से 15 अज्ञात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top