नई बीवी छोड़कर फंदे पर लटक गया, दारू नहीं छोड़ी

– जीतपुर नेगी में मंदिर में लगी रस्सी तोड़कर लगाई फांसी, जंगल में मिली लाश

hanged himself in Haldwani, DDC : शराब के लती एक युवक ने अपनी नई बीवी छोड़ दी और फांसी लगाकर जान दे दी, लेकिन शराब नहीं छोड़ी। मंदिर की रस्सी तोड़ युवक ने फांसी लगाई। रविवार को उसका शव जीतपुर नेगी के जंगल में पेड़ से लटका मिला। टीपीनगर चौकी पुलिस ने श‍व पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मृतक की पहचान 19 वर्षीय शुभम कश्यप निवासी शाहजहांपुर, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। शुभम ने तीन महीने पहले ही शादी कर जीतपुर नेगी में पत्नी के साथ किराए पर रह रहा था। स्थानीय राहगीरों ने रविवार शाम जंगल में शव को लटकता देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। टीपीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पति-पत्नी के बीच शराब को लेकर होता था विवाद
युवक के परिजन के अनुसार, शुभम को बचपन से ही शराब की लत थी और इसी कारण पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था। रविवार सुबह वह घर से रोज की तरह काम पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

शाम को उसकी मौत की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीपी नगर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top