Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

कार की टक्कर से पिथौरागढ़ के बेकरी कारोबारी की मौत

हल्द्वानी में पिथौरागढ़ के बेकरी कारोबारी की मौत।

– रूटीन चेकअप के लिए आए थे हल्द्वानी, होटल के बाहर टहलते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

Death of a Bakery Businessman from Pithoragarh, DDC : रूटीन चेकअप के लिए पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आए एक बुजुर्ग बेकरी कारोबारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शहर के एक होटल में ठहरे हुए थे और घटना उस समय हुई जब वह रात में खाना खाने के बाद होटल के बाहर टहल रहे थे।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गणाई गंगोली (बेरीनाग, पिथौरागढ़) निवासी अक्षय बोरा ने बताया कि उनके पिता महेंद्र सिंह बोरा (71 वर्ष) बेकरी व्यवसाय से जुड़े थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह अक्सर रूटीन चेकअप के लिए हल्द्वानी आते रहते थे।

बताया गया कि 15 अप्रैल को भी वह जांच के लिए हल्द्वानी पहुंचे थे और एक होटल में ठहरे थे। रात करीब 10 बजे वह होटल के बाहर टहल रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद गंभीर हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, टक्कर के कारण उनकी कई पसलियां टूट गई थीं और सिर, घुटनों व पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top