Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

आवारा गायों के हत्यारे उस्मान और मोईन ढाई सौ किग्रा गौमांस के साथ गिरफ्तार

🟨 बाजपुर से लाकर हल्द्वानी में बेचने की थी तैयारी, मुखबिर की सूचना पर तड़के छापेमारी

Two Arrested with 2.5 Quintals of Beef, DDC : हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2.5 कुंतल गौमांस बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक मारुति सुजुकी SX4 कार (UK04N-7806) भी कब्जे में ली है, जिसका इस्तेमाल मांस के परिवहन में किया जा रहा था।

गौवंश संरक्षण स्क्वॉड किच्छा की टीम को तड़के करीब 4:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि इंद्रानगर फाटक के पास गौला पार्किंग मार्ग पर खड़े डंपरों की आड़ में दो व्यक्ति कार में गौमांस लेकर बिक्री के इंतजार में हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बनभूलपुरा थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी कर दी। कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में काले रंग की तिरपाल में पैक अलग-अलग पोटलियों में भारी मात्रा में मांस बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
उस्मान (27 वर्ष) निवासी स्वार, रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोईन (26 वर्ष) निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाजपुर क्षेत्र से आवारा गायों को पकड़कर सुनसान स्थान पर काटते थे और फिर हल्द्वानी में बेचने लाते थे।

पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सक टीम को बुलाकर मांस की जांच कराई, जिसमें प्रथम दृष्टया इसे गौमांस बताया गया। जांच के लिए नमूने भी सुरक्षित किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/6/11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी उस्मान के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top