Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर 9वां मुकदमा, पति भी कानूनी शिकंजे में फंसा

ब्लॉगर ज्योति अधिकारी और उसके पति पर मुकदमा।

– हाल में वायरल हुआ था ब्लॉगर के पति का शराब बेचते वीडियो, जिसकी दुकान के बाहर हो रही थी बिक्री उसी ने लिखाया केस

FIR Filed Against Blogger Jyoti Adhikari and Her Husband: DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में सरकार के खिलाफ सड़क पर दराती लहराने वाली ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं और अब तो उसका पति भी कानूनी शिकंजे में फंस चुका है। ज्योति पर एक और यानी 9वां मुकदमा दर्ज हो चुका है और इस मुकदमे में उसका पति भी नामजद है। पूरा मामला एक कथित शराब बिक्री से जुड़ा है, जिसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कथित वीडियो में ब्लॉगर का पति शराब की अवैध बिक्री करता नजर आ रहा है।

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में संपदा विहार, लालमणि निवाड़ फेज 1 हल्द्वानी निवासी नीरज भट्ट ने लिखा, संपदा विहार, लालमणि निवाड़ में वह किराने की दुकान चलाता है। कुछ समय से ज्योति अधिकारी के पति दुकान के सामने अवैध रूप से शराब बेचते थे। जब मैंने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। दावा है कि यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है।

इस घटना के बाद ज्योति अधिकारी ने फेसबुक लाइव वीडियो के जरिए नीरज की पत्नी के संबंध में आपत्तिजनक और झूठे आरोप लगाए और नीरज को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बीती 12 मार्च को उक्त व्यक्ति पहले नीरज घर पहुंचकर नीरज धमकी दी और फिर दुकान पर आकर भी गाली-गलौज की। जिसके बाद ज्योति अधिकारी ने डायल 112 पर झूठी सूचना दी गई कि नीरज भट्ट उनके घर पर आया। नीरज का कहना है कि उस समय वह अपनी दुकान पर ही मौजूद था और इसके साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज में है।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर ज्योति और उसके पति के खिलाफ बीएनएस की इन धारा 115(2), 351(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ब्लॉगर की गाली पर हंसने वाली महिला सिपाहियों को नोटिस
सड़क पर हुए ब्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट के बीच काठगोदाम थानाक्षेत्र स्थित चौपाटी में हुए विवाद को एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बेहद गंभीरता से लिया है। एसएसपी ने इस घटना से जुड़ा वायरल हो रहा वीडियो भी देखा है। इस वीडियो में ज्योति, सुनीता को गालियां देती सुनाई दे रही है और कार्रवाई करने के बजाय वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मी ज्योति की गालियों में पर हंसते नजर आ रही हैं।

इस घटना के बाद पुलिस की भी सोशल मीडिया पर किरकिरी हो रही है। इतना ही नहीं, इस घटना के बाद काठगोदाम थाने में दोनों ब्लॉगर को 23 घंटे से अधिक वक्त तक काठगोदाम पुलिस ने हवालात में रखा। हवालात से बाहर आते ही ज्योति के साथ फिर से कुछ महिला पुलिस कर्मी ठहाके लगाते दिखीं। एसएसपी ने बताया कि यह बेहद असंवेदनशील पुलिसिंग हैं। ठहाके लगाने वाली सभी महिला पुलिस कर्मियों को चिह्नित कर कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है। जिसके बाद सभी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top